The Digital Teacher : 102 स्कूलों के प्रधान पाठकों ने लिया विद्यालय नेतृत्व विकास एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण

102 स्कूलों के प्रधान पाठकों ने लिया विद्यालय नेतृत्व विकास एवं प्रबंधन पर प्रशिक्षण


  
नवागढ़ ब्लाक स्तरीय विद्यालय नेतृत्व विकास एवं प्रबंधन पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन नवागढ़ के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ। आज 23 जनवरी 2019 को देर शाम प्रशिक्षण का समापन हुआ। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री जायसवाल व खण्ड समन्वयक नवागढ़ श्रीमती रिषीकांता राठौर के मार्गदर्शन व सहा.वि.ख.शिक्षा अधिकारी राजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण
कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें नवागढ़ ब्लाक के कुल 7 संकुलों शिवरीनारायण, गोधना, कटौद, केरा, किरीत, मिसदा, नवागढ़ व सलखन से कुल 67 मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक व 35 प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठक शामिल हुए। दो दिवसीय प्रशिक्षण के प्रथम दिवस बीईओ व बीआरसीसी द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके बाद एबीईओ श्री शर्मा ने सोच एवं आचरण को प्रभावित करने वाले कारक, पाठ्यचर्या की रूपरेखा के मुख्य क्षेत्र 1 विद्यालय नेतृत्व का दृष्टिकोण, मुख्य क्षेत्र 2 स्वयं का विकास तथा मुख्य क्षेत्र 3 शिक्षण अधिगम प्रक्रिया का रूपांतरण पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर उदाहरणों के माध्यम से प्रकाश डाला। उन्होंने स्वाट माडल के क्षमता, कमजोरी, अवसर व बाधाएं पर स्पीच के माध्यम से समझ बनाया। इससे पूर्व सभी प्रतिभागियों का योग्यता परीक्षण कराया गया जिसमें प्रधान पाठकों की कार्यवृत्ति सारिणी के 22 बिंदूओं पर प्रधान पाठकों द्वारा अंक भरे गये। प्रथम दिवस की गतिविधि राजेश कुमार सूर्यवंशी के द्वारा करायी गयी जिसके बाद नवाचारों को किस तरह से क्रियान्यवन किया जाये, इस पर चर्चा हुई। द्वितीय दिवस 23 जनवरी को फीडबैक के साथ प्रशिक्षण की शुरूआत हुई और एबीईओ राजीव नयन शर्मा व बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर द्वारा पाठ्यचर्चा के मुख्य क्षेत्र 4 दल बनाना तथा दल का नेतृत्व करना, मुख्य क्षेत्र 5 नवाचारों का नेतृत्व, मुख्य क्षेत्र 6 साझेदारियों का नेतृत्व तथा मुख्य क्षेत्र 7 विद्यालय प्रशासन का नेतृत्व पर चर्चा व गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर ने वित्त, बजट व प्रशासन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। श्री शर्मा ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम पर चर्चा कर उसे कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने गतिविधि व विडियों प्रदर्शन के माध्यम से  विद्यालय प्रमुखां में सृजनात्मकता और नवाचार हेतु प्रोत्साहित किया। द्वितीय दिवस सभी प्रधान पाठकों को विद्यालय नेतृत्व विकास एवं प्रबंधन पर ढाई माह का आनलाईन कोर्स के लिए प्रेरित करते हुए राजेश कुमार सूर्यवंशी द्वारा पंजीयन की प्रक्रिया व कोर्स के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान गतिविधियों में बनाये गये सामग्री का संग्रह, फीडबेक, नवाचार प्रतिवेदन व योग्यता परीक्षण के पत्रों का संग्रह किया गया। प्रशिक्षण में पंजीयन प्रभारी सरकार सिंह लहरे, भोजन व चाय नाश्ता की व्यवस्था शैक्षिक समन्वयक मुबारक खान, लोमेश श्रीवास व गिरधर निराला तथा प्रशिक्षण कक्ष की व्यवस्था बनाने में रामकृष्ण कटकवार, सुधांशु चतुर्वेदी, योगेश चौहान, इकबाल खान, विनय सहित शिक्षा विभाग के कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डाइट जांजगीर के उप प्राचार्य एल.के. पाण्डेय ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर संबोधन किये तो वही द्वितीय दिवस 23 जनवरी को प्राचार्य श्रीमती सविता राजपूत व लेक्चरर एम.के. मजूमदार ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर विद्यालय में सक्रिय रूप से बेहतर कार्य करने के लिए प्रधान पाठकों को प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण में भोजन व आवास सहित चाक चौबंद व्यवस्था व प्रशिक्षणार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति से प्राचार्य श्रीमती राजपूत ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण तभी सार्थक होगा जब आप सभी अपने विद्यालयों में जाकर सीखे हुए बातों पर अमल करें।


No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...