The Digital Teacher : सहसंज्ञानात्मक गतिविधि में विद्यार्थियों ने कागज पर उकेरे एक से बढ़कर एक चित्र ...

सहसंज्ञानात्मक गतिविधि में विद्यार्थियों ने कागज पर उकेरे एक से बढ़कर एक चित्र ...


नवागढ़ ब्लाक के डिजिटल विद्यालय शा.पूर्व मा.शाला नवापारा अमोदा में गत 5 व 7 फरवरी को सहसंज्ञानात्मक (रचनात्मक गतिविधि) के अंतर्गत वृहद स्तर पर चित्रकारी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6 से
8 तक के 77 विद्यार्थियों ने हिस्सा लेकर विज्ञान विषय के अंतर्गत सौर परिवार, पर्यावरण के सजीव घटक, वर्षा जल संग्रहण, पृथक्करण, पाचन तंत्र, श्वसन तंत्र, कचरा प्रबंधन, कोशिका, सूक्ष्मजीव सहित सामाजिक विज्ञान
विषय अंतर्गत ग्लोब, नक्शा, हाट बाजार, आदि मानवों पर एक से बढ़कर एक चित्र बनाते हुए उसमें रंग भरकर अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी के मार्गदर्शन में डिजिटल क्लास में बच्चों को ड्राइंग शीट, पेंसिल, रबर, मोम कलर, स्केच पेन सहित आवश्यक सामग्री के साथ यह गतिविधि करायी गयी। चित्रकारी में बच्चों ने चित्रों के माध्यम से जैव विविधता पर मानव के प्रयासों से पड़ रहे विपरीत प्रभाव को उल्लेखित किया। इस दौरान चित्रकारी की बारिकियों, कलर मैचिंग, बार्डर आदि के बारे में आवश्यक जानकारी नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने बच्चों से शेयर करते हुए कहा कि चित्रकारी में ब्राइट कलर्स देखने में आकर्षक तो लगते ही हैं, यह खुशी का प्रतीक भी होते है। शिक्षक श्री सूर्यवंशी ने बताया कि सहसंज्ञानात्मक गतिविधि के अंतर्गत दो क्षेत्र होते है प्रथम सह शैक्षिक क्षेत्र जिसमें चित्रकला, साहित्यिक, सांस्कृतिक नाटक, योग व खेलकूद तथा कार्यानुभव की गतिविधि होती है तो वही द्वितीय क्षेत्र व्यक्तिगत एवं सामाजिक गुण का होता है जिसके तहत अनुशासन, स्वच्छता व समयबद्धता के गुण विकसित किये जाते है। इसी कड़ी में इस गतिविधि के जरिये बच्चों का सर्वागीण विकास करने की दिशा में काम किया जा रहा है और इसका नतीजा भी सकारात्मक मिल रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, उवशि संतोष कुमार श्रीवास, कन्हैया लाल मरावी व कर्मचारी साधराम यादव के सहयोग से इस तरह की रचनात्मक गतिविधियां करायी जा रही है। बच्चों के द्वारा बनाये सभी चित्रों का संकलन कर पिक्चर बुक का रूप दिया जायेगा ताकि आने वाले समय में अन्य बच्चे भी इस तरह की गतिविधियों के लिए प्रेरित हो सके।


No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...