The Digital Teacher : 18 संकुल केन्द्रों के 204 प्रायमरी व 108 मिडिल स्कूलों के 312 रसोईयों को दिया गया प्रशिक्षण ...

18 संकुल केन्द्रों के 204 प्रायमरी व 108 मिडिल स्कूलों के 312 रसोईयों को दिया गया प्रशिक्षण ...


मध्यान्ह भोजन योजना में कसावट लाने, मीनू आधारित गुणवत्तायुक्त मध्यान्ह भोजन बच्चों तक पहुंचाने 11 12 फरवरी 2019 को सामुदायिक भवन नवागढ़ में ब्लाक अंतर्गत समस्त 18 संकुल केन्द्रों अंतर्गत 204 शासकीय प्राथमिक व 108 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के 312 महिला-पुरूष रसोईयों को गहन प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिवस 11 फरवरी सोमवार को 9 संकुल केन्द्रों कटौद, शिवरीनारायण, मिसदा, केरा, सलखन, गोधना, किरीत, नवागढ़, सिउड़ अंतर्गत विद्यालयों तथा द्वितीय दिवस 12 फरवरी मंगलवार को संकुल केन्द्र धुरकोट, सेमरा, अवरीद, धनेली, सिवनी, गौशाला नैला, सदर जांजगीर, अमोदा व खोखरा संकुल के रसोईयों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री राजीव नयन शर्मा व एबीईओ श्री संजय देवांगन के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने परिचय सत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी महिला पुरूषों को इस महत्वपूर्ण सेवाभावी जवाबदेही के लिए सदैव तैयार रहने की बात कही। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि शासन द्वारा प्रायमरी में प्रति विद्यार्थी 400 कैलोरी व 12 ग्राम प्रोटीन तथा मिडिल में प्रति विद्यार्थी 700 कैलोरी व 20 ग्राम प्रोटीन युक्त पौष्टिक भोजन देना तय किया गया है जिसे पौष्टिक भोजन के द्वारा पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कीचन स्थल की नियमित सफाई, दीवाल पर मीनू सहित समूह व रसोईयों का नाम अंकित करने व पकाये जा रहे दाल व चांवल का सैम्पल रखने, स्वयं का समय समय पर स्वास्थ्य जांच कराते रहने जैसे जानकारी दी। प्रभारी बीईओ आर.एन. शर्मा ने समस्त रसोईयों को उनके मानदेय में हुए वृद्धि की बधाई देते हुए उन्हे सेवाभाव के साथ इस कार्य में संलग्न रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि आप सभी को अपने विद्यालय का नाम, समूह का नाम, संकुल का नाम तथा विद्यालय में कितने बच्चे दर्ज है और प्रतिदिन की उपस्थिति कितनी है इन बातों की स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए तथा निरीक्षण के दौरान पूछे जाने पर बताया जाये। उन्होंने कहा कि आप सब के सहयोग से मध्यान्ह भोजन योजना को पूरे ब्लाक में बढ़िया तरीके से संचालित कर पा रहे है। एबीईओ संजय देवांगन ने बताया कि छ.ग. बीज एवं कृषि विकास निगम में उचित दर पर सोया बड़ी, सोया पापड़, फोर्टिफाइड दाल लेने की सलाह दी जिसमें पर्याप्त प्रोटीन होती है। उन्होंने हरी सब्जियों की उपलब्धता व आचार, पापड़, सोयाबीन बड़ी की गुणवत्ता तथा उपलब्धता की जानकारी देते हुए कहा कि उच्च कार्यालय का निर्देश है कि चांवल को बिना माढ़ निकाले पकाया जाये इससे पर्याप्त मात्रा में कैलोरी पायी जाती है। मध्यान्ह भोजन आपरेटर विनोद शर्मा ने मीनू आधारित भोजन, खाद्यान्न आबंटन, भोजन पकाते व परोसते समय विभाग द्वारा दी गयी गणवेश को पहनने सहित आवश्यक सावधानियों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राथ. स्तर पर प्रति विद्यार्थी 20 ग्राम दाल, 50 ग्राम हरी सब्जी व 100 ग्राम चांवल तय है इसी तरह से मिडिल स्तर पर प्रति विद्यार्थी 30 ग्राम दाल, 75 ग्राम हरी सब्जी व 150 ग्राम चांवल तय है जिसे बच्चों तक बेहतर ढंग से पहुंचाना आपकी जिम्मेदारी है। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे रसोईयों की समस्याओं पर भी विनोद शर्मा ने चर्चा कर रजिस्टर में दर्ज किया। प्रशिक्षण में पंजीयन प्रभारी श्री रामकृष्ण कटकवार, नाश्ता की व्यवस्था शैक्षिक समन्वयक मुबारक खान व प्रशिक्षण कक्ष की व्यवस्था बनाने में इकबाल खान सहित कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...