नवागढ़ ब्लाक के अमोदा संकुल अंतर्गत शास.पूर्व माध्य. शाला नवापारा में बाल केबिनेट के प्रधानमंत्री कुमारी दुर्गा कर्ष व मंत्रीमण्डल के नेतृत्व में आज 5 सितंबर 2018 को शिक्षक दिवस का गरिमामय आयोजन किया गया। इस दौरान डिजिटल क्लास रूम में बच्चों के लिए पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डा. राधाकृष्ण के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित विडियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के लिए डिजिटल रूम को गुब्बारों व फूलों से बच्चों ने आकर्षक ढंग से सजाया था जहां सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन व मां सरस्वती की प्रतिमा पर धूप दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। इस बीच सभी विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किये तो वही सभी शिक्षकों ने बच्चों को अपने आशीर्वचन में सदाचारी जीवन व्यतीत करते हुए एक बेहतर नागरिक बनकर देश व समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सभी शिक्षकों का बच्चों ने शाल, श्रीफल, कलम व फूलमाला से प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी, उच्च वर्ग शिक्षक हीरालाल कर्ष, संतोष कुमार श्रीवास, राजेश कुमार सूर्यवंशी व साधराम यादव का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन कुमारी दुर्गा कर्ष ने तथा आभार प्रदर्शन कुमारी लक्ष्मीन केंवट ने किया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई चैहान, बाल केबिनेट के कुमारी दुर्गा कर्ष, अरूण यादव, हिमानी यादव, राज यादव, कुमारी नागेश्वरी साहू, लक्ष्मीसागर केंवट, करन कर्ष, पूजा यादव, लक्ष्मीन केंवट, समुदाय के लोग, महिला समिति के सदस्यगण व विद्यार्थीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उक्ताशय की जानकारी बाल केबिनेट के संयोजक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने दी है।
बाल केबिनेट के नेतृत्व में डिजिटल स्कूल में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस..
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...



No comments:
Post a Comment