The Digital Teacher : शिक्षा गुणवत्ता अभियान अकादमिक मानिटरिंग पर ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

शिक्षा गुणवत्ता अभियान अकादमिक मानिटरिंग पर ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न


 नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत सरकारी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में डा.एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत अकादमिक मानिटरिंग को लेकर नवागढ़ ब्लाक के कुल 32 फोकस शालाओं के प्रधान पाठकों व शिक्षकों का आज 21 अगस्त 2018 मंगलवार को सदर जांजगीर में प्रशिक्षण आयोजित कर जानकारी दी गयी। बीईओ नवागढ़ जितेन्द्र कुमार बावड़े व बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर के मार्गदर्शन में संपन्न इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सूर्यवंशी ने चतुर्थ व अंतिम वर्ष के पहले चरण के अकादमिक मानिटरिंग प्रक्रिया जो कि 31 अगस्त तक संपन्न होनी है, विस्तार पूर्वक बताया। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि इस बार मानिटरिंग दो भाग में होगी पहले भाग में 50 अंक के 5 सवाल होंगे जो कि शाला प्रबंधन समिति, बच्चों में भाषायी कौशलों का विकास, विज्ञान व गणित से जुड़े कौशलों का विकास, शिक्षकों का सतत क्षमता विकास, विद्यार्थी विकास सूचकांक व इग्नाइट / इंस्पायर अवार्ड में बच्चों का नामांकन जैसे बिंदूओं पर होगा वही दूसरा भाग लर्निंग आउटकम पर आधारित होगा, प्रत्येक कक्षा में सभी विषयों को मिलाकर 10 सवाल तैयार किये गये है जिन पर बच्चों की समझ बनाना है, मानिटरिंग के दौरान अधिकारी इन प्रश्नों पर बच्चों से बातचीत कर अंक देंगे पूरे निरीक्षण के बाद विद्यालय के बच्चों व समुदाय के साथ छायाचित्र लेना है जिसे मोबाइल या कम्प्यूटर से आनलाईन प्रविष्टि के दौरान अपलोड कर सबमिट करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान सभी को मार्गदर्शिका व प्रपत्र वितरित किये गये। विदित हो कि फोकस शालाओं का निरीक्षण उपरांत ब्लाक भर के शेष सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शालाओं का निरीक्षण किया जाना है। प्रशिक्षण को सफल बनाने में नरेन्द्र राठौर, बीआरसीसी स्टाफ रामकृष्ण कटकवार, संतोष साहू, विनय साहू, प्रकाश राज का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...