The Digital Teacher : डिजिटल स्कूल नवापारा अमोदा में बाल केबिनेट के लिए हुआ मतदान, दुर्गा बनी प्रधानमंत्री

डिजिटल स्कूल नवापारा अमोदा में बाल केबिनेट के लिए हुआ मतदान, दुर्गा बनी प्रधानमंत्री


जांजगीर जिले के प्रथम डिजिटल सरकारी नवागढ़ ब्लाक के स्कूल शास. पूर्व माध्य. शाला नवापारा अमोदा में सत्र 2018-19 हेतु आज 13 अगस्त 2018 को बाल केबिनेट गठन के लिए मतदान संपन्न हुआ, जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। बाल केबिनेट के लिए चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई और विद्यार्थियों के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। संस्था के शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी के संयोजन में चुनाव पूर्व 11 अगस्त को समस्त छात्र-छात्राओं को बाल कैबिनेट गठन का उद्देश्य व प्रक्रिया प्रोजेक्टर पर विस्तार से समझाया गया था जिसमें विद्यालय में बाल केबिनेट की आवश्यकता, महत्व, उसके कार्य, उसके मुखिया प्रधानमंत्री की भूमिका और उनके कार्य, अनुशासन एवं बेहतर शिक्षा दीक्षा निर्मित करने में सबकी भागीदारी का विस्तार से चर्चा करते हुए जानकारी दी गयी। वही आज 13 अगस्त को विधिवत निर्वाचन की प्रक्रिया करायी गयी जिसमें मतदान अधिकारी क्र. 1 के रूप में उवशि हीरालाल कर्ष, मतदान अधिकारी क्र. 2 के रूप में उवशि संतोष कुमार श्रीवास, मतदान अधिकारी क्र. 3 के रूप में उवशि राजेश कुमार सूर्यवंशी ने तथा पीठासीन अधिकारी के रूप में प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने भूमिका निभाया। पूरे मतदान प्रक्रिया को विधिवत कराया गया ताकि विद्यार्थी मतदान प्रक्रिया से अवगत हो सके। मतदान पश्चात दोपहर में मतगणना कर परिणाम की घोषणा की गयी। मतदान में प्रत्याशी के रूप में कुल 8 पदों के लिए कुल 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया तो वही कुल 77 विद्यार्थियों में से 72 विद्यार्थियों ने मतदान किया। मतगणना पश्चात कक्षा 8 वीं की छात्रा कुमारी दुर्गा कर्ष ने प्रधानमंत्री के रूप में जीत दर्ज की। इसी तरह से शिक्षामंत्री के लिए कक्षा 8 से अरूण यादव, वित्त मंत्री के लिए कक्षा 8 वीं से हिमानी यादव, कानून मंत्री के लिए 7 वीं से राज यादव, उद्योग मंत्री के लिए कक्षा 7 से छात्रा कुमारी नागेश्वरी साहू, खेल मंत्री के लिए 8 वीं से छात्र लक्ष्मीसागर केंवट, पर्यावरण मंत्री के लिए 7 वीं से करन कर्ष तथा स्वास्थ्य मंत्री के लिए 7 वीं से छात्रा लक्ष्मीन केंवट ने जीत दर्ज की। मतगणना की घोषणा उपरांत सभी विजयी प्रत्याशियों का तिलक गुलाल लगाकर अभिनंदन किया गया। प्रधान पाठक के.एल. मरावी ने बताया कि आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में सभी को शपथ ग्रहण कराया जायेगा। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई चैहान व प्रधान पाठक कन्हैया लाल मरावी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि बाल केबिनेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं में सामूहिक रूप से कार्य करने व दायित्व बोध की भावना का विकास होगा साथ ही छात्र-छात्राओं में नेतृत्व का गुण विकसित होगा।






No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...