The Digital Teacher : जिला पंचायत प्रशिक्षण हाल में नवागढ़ ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न

जिला पंचायत प्रशिक्षण हाल में नवागढ़ ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण संपन्न



अब वो समय नहीं रहा, कि क्लासरूम में ब्लैक बोर्ड से विज्ञान की पढ़ाई करा दी जाए। अब समय क्लास रूम से बाहर निकलकर गतिविधि आधारित शिक्षा देने की है। नवाचारी और सहायक सामग्री से विज्ञान के किसी भी अवधारणा को समझने की कई पद्धति सामने हैं। इसी कड़ी में नवागढ़ ब्लाक के सभी प्राथमिक शालाओं के विज्ञान शिक्षक को पांच दिवसीय विज्ञान प्रशिक्षण व कार्यशाला के माध्यम से अपडेट किया जा रहा है।
गौरतलब हो कि बीईओ बी. एक्का, खण्ड समन्वयक श्रीमती रिषीकांता राठौर, बीआरपी संजय कुमार शर्मा, चंद्रप्रकाश राठौर के निर्देशन में विज्ञान प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रथम चरण 18 सितंबर से शुरू होकर आज 22 सितंबर 2015 को समाप्त हुआ, जहां जिला पंचायत के प्रशिक्षण हाल में नवागढ़ ब्लाक के 9 संकुल केन्द्रों खोखरा, गौशाला नैला, सिवनी, सिउड़, अवरीद, सेमरा, धुरकोट, धनेली से 97 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रथम दिवस 18 सितंबर को खण्ड समन्वयक श्रीमती रिषीकांता राठौर ने पहुंचकर प्रशिक्षण का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। विज्ञान पर आयोजित कार्यशाला के शुभारंभ के अवसर पर प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए खण्ड समन्वयक श्रीमती रिषीकांता राठौर ने कहा कि आज विज्ञान को समझने के लिए कई विधियां और सिद्धांत हैं, जिनके प्रयोग से हम विज्ञान के कई अनसुलझे सिद्धांतों व अवधारणाओं को भी आसानी से समझ सकते हैं। जिसके बाद ब्लाक स्तर के मास्टर ट्रेनर्स तेरस राम रात्रे, श्रीमती रमेश कारके, शरद राठौर, प्रमोद कुमार टण्डन व नरेन्द्र कुमार राठौर ने गतिविधि आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न कराया। वही अंतिम दिवस 22 सितंबर को डीपीसी रा.गा.शि.मि. पीके आदित्य व एपीसी विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन मे जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स शैल कुमार पाण्डेय व राजेश कुमार सूर्यवंशी मानिटरिंग पर पहुंचे जहां डाइट जांजगीर से सहायक प्राध्यापक यू.के. रस्तोगी व बीआरसी श्रीमती रिषीकांता राठौर की उपस्थिति में कक्षा 3 री से पांचवीं तक के विज्ञान के अध्याय पर आधारित विभिन्न गतिविधियों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। उक्त मास्टर ट्रेनर्स हाल ही में बस्तर व रायगढ़ से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे है। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर्स शैल पाण्डेय ने कहा कि बच्चों को विज्ञान पढ़ाने के लिए एक्टिविटी का प्रयोग करें। इसके अलावा उन्होंने कम कीमत पर तैयार सहायक सामग्री का प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को विज्ञान की बारीकियों से अवगत कराया। राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि बच्चों को विज्ञान परोसें नहीं, बल्कि उन्हें एक्टिविटी के माध्यम से यह खुद करने दें। उन्होंने कहा कि खेल-खेल में एक्टिविटी के माध्यम से हम बच्चों में विज्ञान का हौव्वा दूर कर सकते हैं। हमें कक्षा तथा कक्षा से बाहर विज्ञान को मजेदार ढंग से पढ़ाने की आवश्यकता है। प्रशिक्षण में व्यवस्था प्रभारी रामकृष्ण कटकवार तथा प्रकाश सिंह राज है। प्रशिक्षण का दूसरा चरण 23 सितंबर से आरंभ होकर 27 सितंबर तक चलेगी जिसमें नवागढ़ ब्लाक के शेष 9 संकुल केन्द्रों से करीब 100 विज्ञान के शिक्षक-शिक्षिका हिस्सा लेंगे।




1 comment:

  1. व्यवस्थित प्रशिक्षण के लिए आप सभी को बधाई, प्रशिक्षण का लाभ विद्यार्थियों को मिलता रहे हमारी मंगलकामना है नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी जी

    ReplyDelete

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...