The Digital Teacher : सतनाम महा महोत्सव 2016 में विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में आयी जागरूकता

सतनाम महा महोत्सव 2016 में विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में आयी जागरूकता



सक्ती ब्लाक के ग्राम डोड़की भाठापारा में तीन दिवसीय सतनाम महोत्सव के द्वितीय दिवस 17 जनवरी 2016 रविवार की दोपहर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विषय विशेषज्ञ के रूप में राज्य स्तरीय कार्यशाला से प्रशिक्षित विज्ञान के नवाचारी शिक्षक शैल कुमार पाण्डेय व राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बच्चों के समक्ष सहायक सामग्री का प्रदर्शन, बनाने की विधि बताते हुए बच्चों को भविष्य में डा. कलाम, सुनीता विलियम्स व कल्पना चांवला बनने के लिए प्रेरित किया। स्कूली बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि जागृत करने के उद्देश्य से आहूत इस प्रदर्शनी में डोड़की, नवापारा, नंदौरखुर्द, पोरथा, सक्ती, अमलडीहा सहित करीब 300 स्कूली बच्चों व बड़ी संख्या में शिक्षकों व पालकों ने प्रदर्शनी का लाभ उठाया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरूघासीदास के तैल चित्र व जैतखाम पर धूप दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद अतिथियों का पुष्पमाला व बैज लगाकर स्वागत किया गया। आयोजन समिति ने पंथी गीत के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षकों ने कहा कि बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने से पहले हमें एक अच्छा इंसान बनना है। व्यक्ति की काबिलियत उसके लगन व अच्छे कार्य से होती है। इस दौरान श्री पाण्डेय ने विज्ञान के प्रयोगों गुरूत्वाकर्षण बल, हवा का करतब, पृथ्वी की आंतरिक संरचना, गुरूत्व केन्द्र, यांत्रिक उर्जा से विद्युत उर्जा में परिवर्तन, जल विद्युत उर्जा, बल का विभाजन, पिस्टन वाल्व का सिद्धांत, चुंबक का प्रयोग सहित आश्रम के बच्चों द्वारा तैयार मास्टर माइंड का प्रदर्शन किया। विज्ञान शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने विज्ञान के सिद्धांतों व क्रियाकलापों को दैनिक जीवन से जोड़ते हुए उसके उदाहरणों पर चर्चा किये। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीईओ सक्ती एम.डी. खुंटे रहे, अध्यक्षता बीआरसी जी.एल. चौहान ने किया। विशिष्ट अतिथियों में शिक्षिका श्रीमती रूकमणि पटेल, श्रीमती अंजना देवांगन, श्रीमती पटेल, श्रीमती मनीषा एक्का, सरकार प्रसाद लहरे नवागढ़, सैयद अब्दूल सलाम, जीपी भारद्वाज, मोहन लाल लहरे, लक्ष्मीनारायण लहरे सहित सत्यम झंकार पंथी पार्टी व आयोजन समिति के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का संचालन विज्ञान शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने तथा आभार प्रदर्शन समिति के सचिव योम प्रकाश लहरे ने किया।



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...