आज 14 फरवरी 2012 मंगलवार को सक्ती ब्लाक अंतर्गत स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोड़की में मातृ-पितृ पूजन दिवस का आयोजन किया गया जहां पाश्चात्य संस्कृति के पर्व वेलेन्टाईन डे का विरोध कर बच्चों से माता-पिता के चरणों पर वंदना करायी गयी। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका सक्ती के वार्ड 6 के भाजपा पार्षद कन्हैया गोयल, विशिष्ट अतिथि धरमलाल रात्रे एल्डरमेन, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पुनीराम गबेल, सहायक वि.ख.शिक्षा अधिकारी टी.सी. सिदार, जमीन दानदाता मोहन लाल साहू, साक्षर भारत के प्रेरक योम प्रकाश लहरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर धूप दीप प्रज्जवलित कर श्रीफल तोड़कर किया गया जिसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पहार व तिलक से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं के माता-पिता का बच्चों द्वारा विधिवत आरती उतारकर, तिलक चंदन लगाकर पूजा अर्चना कर चरण वंदना की गयी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा पार्षद कन्हैया गोयल ने कहा कि छ.ग.राज्य के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने 14 फरवरी को राज्य भर के सभी स्कूलों में वेलेन्टाईन डे का विरोध करते हुए इस दिन को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है जिसके तहत आज हम सब यहां उपस्थित है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपनी प्राचीन संस्कृति, सभ्यता को अपनाते हुए नित्य प्रतिदिन माता-पिता व गुरूजनों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेनी चाहिए। इस अवसर पर श्री गोयल ने सभी बच्चों व उपस्थित ग्रामीणों को अपने माता-पिता की सेवा करने उनका आदर सम्मान करने शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि एल्डरमेन धरमलाल रात्रे ने संबोधित करते हुए इसे बच्चों के हित में बताया तथा मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। कार्यक्रम को शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने संबोधित करते हुए कहा कि वेलेन्टाईन डे जैसे पाश्चात्य पर्व से भारतीय संस्कृति दूषित होती जा रही है अतः इस दिवस को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाकर हम अपने संस्कृति व संस्कार की ओर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक एस.ए. सलाम ने किया। इस अवसर पर वि.ख.शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्वाज के प्रतिनिधि के रूप में एबीईओ टी.सी.सिदार, शाला के शिक्षिका श्रीमती रूकमणी पटेल, श्रीमती अंजना देवांगन, दल्लूराम लहरे, बुढ़वाराम गबेल, मनहरण गबेल, मोहन बाई सहित छात्र-छात्रा व पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम पश्चात अतिथियों द्वारा शाला परिसर में वृक्षारोपण किया गया जिसमें आम व करंज के पौधे रोपित किए गए वही बच्चों ने लगाये गये पौधों की नियमित रूप से देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। विदित हो कि गत 11 फरवरी शुक्रवार को राजिम कुंभ मेले में राज्य के मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह ने संत आशाराम बापू के सलाह से वेलेन्टाईन डे 14 फरवरी को राज्य भर के स्कूलों में मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का आदेश दिया जिसके दूसरे दिवस 12 फरवरी शनिवार को राज्य भर में सर्कुलर जारी कर यह आदेशित किया गया। हालांकि जल्दबाजी में इस तरह के आदेश सभी स्कूलों तक नहीं पहुंच सकी किंतु वि.ख.शिक्षा अधिकारी जी.पी.भारद्वाज द्वारा मोबाईल फोन से संकुल प्रभारियों के माध्यम से सभी स्कूलों तक यह आदेश प्रसारित कराया।
पूर्व मा.शाला डोड़की में धूमधाम से मनायी गयी मातृ-पितृ पूजन दिवस 2012...

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
भारतीय दलित साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा वर्ष 2016 के राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित 32 वां राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन पंचशील आश्रम द...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
No comments:
Post a Comment