The Digital Teacher : मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी...

मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी...






मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्तरीय सुरक्षित शनिवार पर 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 6 से 8 फरवरी 2023 तक ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान निमोरा रायपुर में संपन्न हुआ। कार्यशाला में एसपीओ डा.एम.सुधीश, एपीसी श्री आशीष गौतम, डा.श्रवण दुबे व यूनीसेफ से विशाल सर, राहूल सर के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें जांजगीर-चांपा जिले से नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने ब्लाक नोडल के रूप में सहभागिता किया।
विदित हो कि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के द्वारा एससीईआरटी और यूनीसेफ के सहयोग से यह उन्मुखीकरण कार्यशाला आहूत की गयी जिसमें छत्तीसगढ़ के बालोद, बलौदा बाजार, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जीपीएम, जशपुर, कवर्धा, कांकेर, कोरबा, कोण्डागांव, महासमुंद, मुंगेली, नारायणपुर, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सरगुजा, सुकमा, सुरजपूर जिले के सभी विकासखण्डों से नोडल शिक्षक व एबीओस शामिल हुए। कार्यशाला में शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत भूकंप, तूफान, बाढ़, सर्पदंश, प्राकृतिक आपदा, बिजली और आग, चोट लगने पर प्रारंभिक इलाज आदि से बचाव के बारे में गतिविधि करके बताया गया। कार्यशाला के द्वितीय दिवस सारस्वत हुसैन नकवी (अध्यक्ष एवं सलाहकार राज्य बाल कल्याण समिति) ने उपस्थित होकर बाल सुरक्षा व संरक्षण पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्होंने नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी के कार्यों की मंच से प्रशंसा करते हुए बताया कि सितंबर 2018 में मैं उनके स्कूल के समारोह में पहुंचा था और उनके आईसीटी तथा पर्यावरण के कार्यों को देखा था जो सराहनीय है। वही तीसरा दिन 8 फरवरी को गुजरात राज्य से एनजीओ प्रमुख वंदना ने पहुंचकर डिजास्टर मैनेजमेंट पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। नवाचारी शिक्षक राजेश सूर्यवंशी ने इस संबंध में बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में होने वाले प्राकृतिक आपदा और विपदा के बारे में शिक्षक, बच्चों और पालकों को पूर्ण जानकारी देना है। दुर्घटना से पूर्व सुरक्षा के उपाय के लिए यह कवायद की जा रही है। आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी व कार्य योजना तैयारी कर स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के लिए पहले से तैयार रहने के लिए मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना संचालित की जा रही है। बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूलों में सुरक्षित मानक तैयार करना है। प्रशिक्षण में शाला आपदा प्रबंधन की योजना बनाना, प्राथमिक फस्टएड कैसे किया जाता है। आपदा के समय स्कूल स्तर पर सर्च और तात्कालिक बचाव कैसे करना है कि जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में स्कूल स्तर पर माकड्रिल कैसे करते है इसको भी सिखाया गया। इसके साथ ही ब्लाक स्तर पर इस प्रशिक्षण का आयोजन आगामी दिनों में किया जाना है जिसके बाद स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा हेतु मानक तैयार किया जायेगा।






















                         -------------

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...