भारत के प्रथम कानून मंत्री डा. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर 2021 सोमवार को डिजिटल विद्यालय पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस संबंध में नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने विद्यार्थियों को बताया कि भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डा. भीमराव रामजी अंबेडकर की आज 65 वीं पुण्यतिथि है। उनका निधन वर्ष 1956 में 6 दिसंबर के दिन हुआ था। वेे भारती बहुज्ञ, विधिवेता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक के रूप में जाने जाते थे। बाबा साहेब अंबेडकर ने बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया था साथ ही अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरोध में बड़े अभियान की भी शुरुआत की थी। श्रमिकों से लेकर किसान और महिलाओं के अधिकार के वो लड़े भी थे और उनका जमकर समर्थन भी किया था। आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन जातिवाद को खत्म करने, गरीबों, दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए अर्पित किया था। उनकी पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर प्रधान पाठक श्री भानूप्रताप महाराणा, शिक्षक श्री कन्हैया लाल मरावी, श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी सहित विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
डिजिटल विद्यालय में मनाया गया डा. अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस ...
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
वि श्व जल दिवस 22 मार्च 2019 पर जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) से जागरूकता रै...
-
नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र धनेली में संकुल केन्द्र धुरकोट, खोखरा व धनेली अंतर्गत आने वाले शास. प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्...



No comments:
Post a Comment