शिक्षक साथियों सादर नमस्कार
कोविड 19 के लाकडाउन में आनलाईन पद्धति से बच्चों व शिक्षकों के विषय ज्ञान को बढ़ावा देने कक्षा 6 वीं विज्ञान के अध्याय 3 पदार्थ की प्रकृति को लेकर आनलाईन अध्ययन सामग्री तैयार की गयी है जिसमें पाठ्य पु़स्तक सहित पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का संग्रह है अंत में क्विज भी उपलब्ध है। इसे बच्चों के साथ शिक्षकगण भी कर सकते है। अपना विषय ज्ञान को जरूर जांचे और सभी बच्चों तक इसे पहुंचाये धन्यवाद
(पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का अध्ययन करें)
1. सभी वस्तुएं पदार्थ से मिलकर बनी होती है। पदार्थों का भार होता है तथा ये स्थान घेरते है।
2. पदार्थ की तीन अवस्थाएं है - ठोस, द्रव्य व गैस
3. सोडावाटर बनाने में नमक व शक्कर, पानी व कार्बन डाई आक्साइड का उपयोग होता है।
4. निश्चित आकार और स्थान घेरने वाले पदार्थ ठोस पदार्थ है।
5. जिनके आर पार देखा जा सकता है पारदर्शी पदार्थ कहलाता है।
6. जिनके आर पार धुंधला रूप में देखा जा सकता है अल्प पारदर्शी पदार्थ कहलाता है।
7. ऐसे पदार्थ जो ऊष्मा को एक सिरे से दूसरे सिरे तक जाने देता है ऊष्मा के सुचालक कहलाते है।
8. ऐसे पदार्थ जो विद्युत को अपने में से प्रवाहित होने देते है विद्युत का सुचालक कहलाती है।
9. चुंबक की ओर आकर्षित होने वाले पदार्थ चुंबकीय पदार्थ कहलाते है।
10. गैस के फैलने की स्वाभाविक प्रवृत्ति होती है जिसे विसरण कहते है।
11. विद्युत सेल में दो ध्रुव (टर्मिनल) होते है। एक सिरे पर धन ध्रुव (टर्मिनल) तथा दूसरे सिरे पर ऋण ध्रुव (टर्मिनल) होता है।
12. जलवाष्प पदार्थ की गैसीय अवस्था कहलाती है।
13. रेत जल में अघुलनशील है जबकि नमक, नीला थोथा (कापर सल्फेट) व कपड़ा धोने का सोडा घुलनशील पदार्थ है।
14. सोना अचुंबकीय पदार्थ है जबकि निकल व कोबाल्ट चुंबकीय पदार्थ है।
15. इत्र की गंध विसरण की क्रिया के कारण दूर से महसूस किया जा सकता है।
16. शुद्ध जल विद्युत का कुचालक होता है।
17. वायु ऊष्मा की कुचालक होती है।
18. बिजली का काम करते समय हमें पैरों में जूते व चप्पल पहनना चाहिए, मेन स्विच बंद करके काम करना चाहिए तथा हाथों में दस्ताना पहनना चाहिए।
19. गैस स्थान नहीं घेरते है। इनका आकार निश्चित नहीं होता तथा गैस का भार होता है।
20. मोमबत्ती तीनों अवस्था ठोस, द्रव्य व गैस में होती है। बुझे मोमबत्ती का सफेद धुआं मोम की वाष्प होती है। मोम के वाष्प के पास माचिस तीली ले जाते ही वह जल जाती है।
अध्ययन सामग्री का अध्ययन करने के उपरांत नीचे दी गयी लिंक पर जाये और क्विज करें -
|
आनलाईन अध्ययन सामग्री- कक्षा 6 वीं विषय विज्ञान अध्याय 3 पदार्थ की प्रकृति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
शिक्षक साथियों नमस्कार , इस बार कक्षा 1 से लेकर 3 के लिए समग्र रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाना है। यह NEP 2020 के तहत तैयार की गयी है। बहुआय...















No comments:
Post a Comment