शिक्षक साथियों सादर नमस्कार
कोविड 19 के लाकडाउन में आनलाईन पद्धति से बच्चों व शिक्षकों के विषय ज्ञान को बढ़ावा देने कक्षा 6 वीं विज्ञान के अध्याय 1हमारी पृथ्वी को लेकर आनलाईन अध्ययन सामग्री तैयार की गयी है जिसमें पाठ्य पु़स्तक सहित पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का संग्रह है अंत में क्विज भी उपलब्ध है। इसे बच्चों के साथ शिक्षकगण भी कर सकते है। अपना विषय ज्ञान को जरूर जांचे और सभी बच्चों तक इसे पहुंचाये धन्यवाद
(पाठ के महत्वपूर्ण बिंदूओं का अध्ययन करें)
1. पृथ्वी पर पेड़ पौधे पशु, पक्षी, मैदान, मरूस्थल व पहाड़, नदिया, झीले व महासागर पाये जाते है।
2. पृथ्वी की आकृति गोल है।
3. पृथ्वी के बाहर का स्थान अंतरिक्ष कहलाता है। राकेट से अंतरिक्ष पर जाया जाता है। अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री कहलाते है।
4. पृथ्वी गेंद के समान गोल है। यह भीतर से खोखली नहीं बल्कि ठोस है। इसकी सतह समतल नहीं बल्कि इस पर पहाड़ व गहरी घाटिया है।
5. भूपर्पटी पृथ्वी की सबसे बाहरी परत है। यहां जीवधारी जीवन यापन करते है। इसमें खनिज पदार्थ मिलता है।
6. खनिज पदार्थ, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैसे भूपर्पटी में मिलती है।
7. भूपर्पटी के नीचे गर्म पिघली चट्टान की मोटी परत प्रावार है। यह पृथ्वी की मध्य परत है। इसमें पिघली चट्टाने व विभिन्न गैसें पायी जाती है।
8. प्रावार के नीचे पृथ्वी का सबसे भीतरी भाग क्रोड कहलाता है। इसके केन्द्रीय भाग में लोहा व निकल ठोस रूप में तथा बाहरी भाग में लोहा पिघले रूप में पाया जाता है।
9. उत्तरी व दक्षिणी ध्रुव सदैव बर्फ से ढके होते है। बर्फ जमा हुआ पानी है। पृथ्वी के ध्रुवों पर जल ठोस रूप में पाया जाता है।
10. ग्लोब व नक्शा में पृथ्वी के जल क्षेत्र को नीले रंग से दर्शाया जाता है। धु्रवों पर जमे बर्फ को सफेद रंग से दर्शाया जाता है।
11. पृथ्वी पर पहाड़, खाई व मैदान स्थलमंडल कहलाता है।
12. पृथ्वी पर ठोस व द्रव्य युक्त जलक्षेत्र जलमंडल कहलाता है।
13. पृथ्वी के चारों ओर हवा है इसे हम देख नहीं सकते है। पृथ्वी के चारों ओर उपस्थित वायु का घेरा वायुमण्डल कहलाता है। वायु का 99 प्रतिशत लगभग 40 कि.मी. की ऊंचाई तक पाया जाता है।
14. वायु में आक्सीजन की मात्रा 21 प्रतिशत होती है।
15. वायु में नाइट्रोजन की मात्रा 78 प्रतिशत होती है।
16. चूने के पानी को दूधिया कर देने वाली गैस कार्बन डाइ आक्साईड है।
17. वायुमण्डल पृथ्वी का सुरक्षात्मक आवरण है। यह सूर्य से निकलने वाली पराबैगनी किरणों तथा सूर्य के अत्याधिक ताप के दुष्प्रभाव से हमें बचाती है।
18. पृथ्वी के क्षेत्रफल का तीन चैथाई भाग जलमंडल है।
19. पृथ्वी के क्षेत्रफल का एक चैथाई भाग स्थलमंडल है।
20. सूर्य एक तारा है। सूर्य से लगातार प्रकाश व ऊष्मा निकलते रहती है। सभी ग्रह सूर्य की निश्चित कक्षा में परिक्रमा करते है।
21. प्लूटो को ग्रहों की बिरादरी से बाहर किया जा चुका है।
22. उपग्रह आकाशीय पिण्ड है जो ग्रहों की परिक्रमा करते है। इनका स्वयं का प्रकाश नहीं होता है। उपग्रह दो प्रकार के होते है- प्राकृतिक व कृत्रिम
23. सौर मण्डल अथवा सौर परिवार सूर्य, ग्रहों व उपग्रहों से बनता है।
24. पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा है।
25. बुध तथा शुक्र ग्रह के एक भी उपग्रह नहीं है।
26. कृत्रिम उपग्रहों का उपयोग दूरदर्शन व आकाशवाणी प्रसारण में, टेलीफोन सेवा व मौसम की जानकारी लेने में तथा भूगर्भीय जानकारी प्राप्त करने में किया जाता है।
27. महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट का जन्म सन् 476 ईस्वी में बिहार के पाटलीपुत्र में इनका जन्म हुआ था। इन्होंने सबसे पहले पृथ्वी के गोल होने व अक्ष पर घूमने के कारण दिन व रात होने की जानकारी दी। भारत के पहले उपग्रह का नाम इनके सम्मान में आर्यभट्ट रखा गया है।
28. आर्यभट्ट सिद्धांत पुस्तक के आधार पर पंचाग का निर्माण, दैनिक खगोलीय गणना व शुभ मुहूर्त तय करना निर्धारित होता है।
29. हरे पेड़ पौधे अपने भोजन निर्माण में कार्बन डाइ आक्साईड, सूर्य का प्रकाश व पानी का
उपयोग करते है।
30. सौरमंडल में पृथ्वी शुक्र तथा मंगल ग्रहों के मध्य में स्थित है।
अध्ययन सामग्री का अध्ययन करने के उपरांत नीचे दी गयी लिंक पर जाये और क्विज करें -
https://goo.gl/forms/W05irK2RVBts596x1









Good
ReplyDelete