The Digital Teacher : लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताने डिजिटल विद्यालय में हुआ बाल केबिनेट का नवाचार

लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताने डिजिटल विद्यालय में हुआ बाल केबिनेट का नवाचार


त्तीसगढ़ राज्य के  जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) डाईस कोड 22061705703 में आज 7 अगस्त 2019 को बाल केबिनेट का चुनाव संपन्न कराया गया। बाल कैबिनेट का गठन प्रजातांत्रिक ढंग से गुप्त मतदान द्वारा किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी प्रधान पाठक श्री कन्हैया लाल मरावी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1 उवशि श्री हीरालाल कर्ष, मतदान अधिकारी 2 श्री संतोष कुमार श्रीवास व मतदान अधिकारी 3 के रूप में श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी रहे। सभी विद्यार्थियों के लिए मतपत्र तैयार किये गये थे जहां मतपेटी में मतदान कराया गया। इस दौरान बाल केबिनेट के 8 पदों के लिए कुल 27 विद्यार्थी चुनाव मैदान में उतरे। पूरा विद्यालय परिसर चुनावमय बना रहा। विद्यार्थियों ने न केवल चुनाव प्रक्रिया को समझा अपितु हार जीत के खट्टे मीठे स्वाद का अनुभव भी लिया।
मतदान उपरांत मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा प्रधान पाठक द्वारा की गयी। अंत में सभी का गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया गया और स्कूल की गरिमा एवं अनुशासन को बनाये रखने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने अनुशासन और कठिन परिश्रम को ही सफलता का मूल मंत्र बताया। उच्च वर्ग शिक्षक श्री हीरालाल कर्ष ने अपने उद्गार में कहा कि शिक्षा में नवाचार से ही विद्यार्थियों का चहुंमुंखी विकास होता है साथ ही यह देश सेवा और देश प्रेम को विशेष बल देती है। कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान का महत्व को समझाने बाल केबिनेट का नवाचार प्रतिवर्ष संपन्न कराया जाता है। इसी कड़ी में आज यह मतदान प्रक्रिया संपन्न करायी गयी। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि इस प्रकार की बाल कैबिनेट की गठन से जहां बच्चों में अपने कर्तव्यों का ज्ञान हो रहा है, वहीं उनकी शिक्षा व्यवस्था में भी परिवर्तन आया है। उच्च वर्ग शिक्षक श्री संतोष कुमार श्रीवास ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह एक अच्छी परंपरा है। इस नवाचार से शाला के समस्त कार्य बाल कैबिनेट के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित होगा। छात्र संगठन देश और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने शाला प्रबंधन व विकास समिति के पदाधिकारियों, सफाई कर्मचारी साधराम यादव, शिक्षक श्री ज्ञानसिंह कंवर सहित महिला समूह व सभी विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।



  चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम -
प्रधानमंत्री हेतु राज यादव कक्षा 8 वीं, कुमारी पूजा यादव कक्षा 8 वीं, शिक्षामंत्री हेतु कुमारी मानसी यादव कक्षा 8 वीं, कुमारी शिवानी कंवर कक्षा 8 वीं, प्रदीप चैहान कक्षा 8 वीं, कमल कुमार कक्षा 6 वीं, वित्त मंत्री हेतु कुमारी पूजा कंवर कक्षा 8 वीं, विजय कर्ष कक्षा 8 वीं, रोशन यादव कक्षा 8 वीं, व भानू यादव कक्षा 8 वीं, कानून मंत्री हेतु साहिल यादव कक्षा 8 वीं, कुमारी नागेश्वरी साहू कक्षा 8 वीं, उद्योग मंत्री हेतु शरद यादव कक्षा 6 वीं, अजय यादव कक्षा 8 वीं, कुमारी नंदनी यादव कक्षा 8 वीं, पर्यावरण मंत्री हेतु विजय कुमार साहू कक्षा 7 वीं, शनि साहू कक्षा 8 वीं, कुमारी मंगली केंवट कक्षा 7 वीं, खेल मंत्री हेतु करन कर्ष कक्षा 8 वीं, आकाश यादव कक्षा 8 वीं, कार्तिक कुमार कक्षा 6 वीं, स्वास्थ्य एवं खाद्य मंत्री हेतु कुमारी अंजली साहू कक्षा 8 वीं, कुमारी कृतिका कक्षा 7 वीं व कुमारी रसमिता कक्षा 7 वीं शामिल रहे। 
मतदान उपरांत विजयी प्रतिभागियों के नाम- 
प्रधानमंत्री राज यादव कक्षा 8 वीं, खेल मंत्री करन कुमार कक्षा 8 वीं,  स्वास्थ्य खाद्य एवं स्वच्छता मंत्री कुमारी अंजली साहू कक्षा 7 वीं, शिक्षामंत्री कुमारी मानसी यादव कक्षा 8 वीं, वित्त मंत्री कुमारी पूजा कंवर कक्षा 8 वीं, कानून मंत्री कुमारी नागेश्वरी साहू कक्षा 8 वीं, उद्योग मंत्री कुमारी नंदनी यादव कक्षा 8 वीं व पर्यावरण मंत्री कुमारी मंगली केंवट 7 वीं चुने गये। 
बाल केबिनेट के कर्तव्य एवं अधिकार-
गठित बाल केबिनेट प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे सत्र भर विद्यालय व विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए काम करेगी। समाज निर्माण के लिए विद्यालय के बच्चे अपने विद्यालय, समाज, परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कला संस्कृति के अलावा अपने अधिकारों पर खुलकर बातें करेंगे। अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची तैयार करने, विद्यालय में पठन-पाठन प्रारंभ से पहले चेतना सत्र का संचालन करने, बच्चों को नित्य दिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने, विद्यालय की सफाई व्यवस्था, पेड़ पौधों की सुरक्षा, जल का सदुपयोग, मिड डे मील का बेहतर संचालन तथा विद्यालय में बागवानी को बढ़ावा देना आदि कार्य करेगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक 15 दिनों में कैबिनेट की बैठक होगी। यह सारा प्रावधान शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए किया जायेगा।  विद्यालय के नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी बाल केबिनेट के संयोजक होंगे जिनके द्वारा बाल केबिनेट के तहत स्कूल में हर शनिवार को बाल संरक्षण से जुड़ी लघु फिल्म,कविता, पहेली, चित्र तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जायेगी।












6 comments:

  1. Incredible job sir.. it's knowledgeable for all students. Keep it up 👌👌👌👌👌

    ReplyDelete
  2. Incredible job sir.. it's knowledgeable for all students. Keep it up 👌👌👌👌👌

    ReplyDelete
  3. apka kam sarshniya hai badhai

    ReplyDelete
  4. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  5. Bal cabinet ka navachar anukarniya hai matdan ki prakriya ki tasweer dekhke achha laga aur apka likhne ki shaili impressive hai subhkamnaye..

    ReplyDelete

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...