The Digital Teacher : लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन दिल्ली मुख्यालय में छ.ग. के प्रतिभागी ने की सौजन्य मुलाकात

लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन दिल्ली मुख्यालय में छ.ग. के प्रतिभागी ने की सौजन्य मुलाकात


प्राथमिक स्कूलों के बच्चों को पढ़ाने लिखाने के लिए नये सिद्धांतों व व्यावहारिक प्रयोग के साथ सर्व शिक्षा अभियान छ.ग. द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउण्डेशन नई दिल्ली का प्रारंभिक भाषा शिक्षण का सर्टिफिकेट कोर्स के पहले चरण छत्तीसगढ़ राज्य के चुने हुए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सफलता पूर्वक पूरा कर लिया है। कोर्स के महत्वपूर्ण प्रतिभागी के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चांपा जिले के शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी ने अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान 12 दिसंबर 2016 को एल.एल.एफ. के मुख्यालय पहुंचकर शिक्षाविद्ों व स्टाफ से सौंजन्य मुलाकात की। दिल्ली मुख्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट करने वाले राजेश कुमार सूर्यवंशी छत्तीसगढ़ के पहले प्रतिभागी है, जिन्होंने करीब एक घंटा रूककर कोर्स डायरेक्टर डा. धीर झिंगरन जी से फोन पर चर्चा की जबकि नीता अग्रवाल प्रोग्राम लीड प्रोफेशनल डवलपमेंट, उद्दालक दत्ता ट्रस्टी, पूजा तनवर प्रोग्राम असोसिएट, शशि कुमार अकाउटेंट से भेंटकर चर्चा करते हुए कोर्स से सीखे व्यावहारिक पहलूओं पर किस तरह से काम हो रहा है, इसकी जानकारी दी। अंत में सभी ने एक साथ लंच कर मुख्यालय के कार्यालय का कामकाज देखा और समूह में फोटोग्राफी हुई। इस सौजन्य मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय दैनिक अमृत संदेश अखबार के वरिष्ठ पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता योमप्रकाश लहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। नीता अग्रवाल ने बताया कि द्वितीय चरण का कोर्स 9 माह का होगा जो 6 फरवरी से आरंभ होकर 12 नवंबर 2017 तक जारी रहेगी जबकि प्रोजेक्ट कार्य 9 अक्टूबर से 12 नवंबर 2017 तक होगा। छ.ग. से इस बार कुल 60 प्रतिभागियों को लिया जाना है प्रत्येक 20 प्रतिभागी के लिए एक मेंटर होंगे जो पूरे कोर्स के दौरान सहायता व मार्गदर्शन करेंगे। इस कोर्स को अध्यापक, शिक्षक प्रशिक्षक, सीएसी आदि कर सकते है। पहले चरण के कोर्स को सफलतापूर्वक पूरा कर चुके छ.ग. राज्य के प्रतिभागी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि प्रारंभिक भाषा शिक्षण सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभिक भाषा और साक्षरता पर व्यावसायिक क्षमता विकास के लिए दूरस्थ शिक्षा पद्धति या डिस्टेंस लर्निंग मोड के रूप में संचालित एक अनूठा कोर्स है। राज्य परियोजना अधिकारी रागाशिमि छ.ग. एम. सुधीश व मेंटर श्रीमती अदिती अपराजिता के कुशल निर्देशन में मैंने इस कोर्स को पूरा किया है जिसके बाद मेरी प्रारंभिक कक्षाओं में भाषा सीखने सिखाने से संबंधित सैद्धांतिक व व्यावहारिक समझ बनी है और कौशलों में बेहतर वृद्धि हुई है। कोर्स के दौरान माड्यूल का स्वाध्याय, ग्रुप काल, आनलाइन चर्चा फोरम, असाइनमेंट, क्विज, राज्य स्तरीय कार्यशाला व प्रोजेक्ट कार्य में भागीदारी से अच्छी समझ बना चुका हूं। कोर्स उपरांत अब मैं एक मास्टर ट्रेनर के रूप में संकुल, ब्लाक या जिला स्तर पर प्रारंभिक भाषा शिक्षण कार्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया, उपयुक्त रणनीति व गतिविधि का चयन में और भी बेहतर ढंग से काम कर सकूंगा। इस महत्वपूर्ण सौजन्य मुलाकात के लिए शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने एल.एल.एफ.टीम दिल्ली का आभार व्यक्त किया है।

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...