The Digital Teacher : शिक्षा में योगदान पर राजेश सूर्यवंशी को मिला डा. राधाकृष्णन शिक्षक अवार्ड 2016

शिक्षा में योगदान पर राजेश सूर्यवंशी को मिला डा. राधाकृष्णन शिक्षक अवार्ड 2016


संविधान निर्माता बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर की 125 वीं जयंती पर भारतीय दलित साहित्य अकादमी छ.ग. राज्य शाखा द्वारा 14 अप्रैल 2016 गुरूवार को राष्ट्रीय प्रबोधन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान अकादमी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से कुल 36 लोगों को शाल, श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. सुनील कुमार भाण्डेकर कोरापुट उड़ीसा, विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र सिंह सैयाम खण्डवा म.प्र. एवं बसंत कावड़े बैतूल म.प्र., जी.आर. बंजारे बंजारे (ज्वाला) अध्यक्ष दलित साहित्य अकादमी छ.ग. रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशीला देवी वाल्मिकी संरक्षक छ.ग. दलित साहित्य अकादमी धमतरी ने किया। डा. अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना के साथ हुआ। तत्पश्चात बैण्ड की धुन पर राष्ट्रगान के साथ प्रबोधन का शुभारंभ हुआ। अतिथियों व समस्त सम्मानित होने वाले सदस्यों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रिदम राग रंग अकादमी धमतरी के कलाकारों द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दिया गया। इसके बाद कुमारी दीपाली के द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य ने सबका मन मोह लिया।         अंबेडकर जयंती पर 36 लोगों को मिला मानद अवार्ड
अंबेडकर जयंती पर आयोजित प्रबोधन सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य सहित उड़ीसा, मध्यप्रदेश, मुंबई से पहुंचे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर अलग पहचान बनाने वाले कुल 36 लोगों को 2016 की मानद उपाधि का सर्वोच्च अलंकरण कला शिखर अवार्ड, प्राइड आफ नेशन अवार्ड, डा. राधाकृष्णन शिक्षक अवार्ड, संत माता कर्मा महिला सशक्तिकरण अवार्ड, इंजी. कार्तिक उरांव समता अवार्ड, क्रांतिवीर नकुलदेव ढीढ़ी समता अवार्ड, महात्मा ज्योतिबा फुले फेलोशिप अवार्ड, भीमत चेतना अवार्ड, बाबू जगजीवन राम समता अवार्ड तथा सम्राट अशोक शिक्षा मैत्री अवार्ड 2016 से सम्मानित किया गया। समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक अंतर्गत संकुल केन्द्र अमोदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा के शिक्षक पंचायत राजेश कुमार सूर्यवंशी को शिक्षा के क्षेत्र में डा. राधाकृष्णन शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त किशोर कुमार साहू वरिष्ठ पत्रकार बालोद, प्रहलाद गंधर्व राजिम, अनिल हिरवानी जगदलपुर, देवेन्द्र सैयाम खण्डवा म.प्र., बसंत कावड़े बैतूल म.प्र., डा. धनेश सिंह रायगढ़, सुशील साहू जगदलपुर, श्याम लाल सिन्हा धमतरी, किशोर सोनवानी कोंटा, संजय यदु खैरागढ़, हरवंश लाल मरावी खण्डवा म.प्र., अनूप कुजूर बचेली, सैयद अमीर मुश्तफा हाशमी धमतरी, नीलांबर कश्यप गरियाबंद, शोभाराम साहू धमतरी, राधेश्याम सेन गरियाबंद, सुनील कुमार साहू धमतरी, नारायण वैष्णव बीजापुर, कलाण्डी नारायण बीजापुर, नरेन्द्र कुर्रे बिलाईगढ़, खेलन राम महिलांगे गरियाबंद, बुधराम धृतलहरे बलौदा बाजार, आशा दिनकर कोरिया, पुष्पकार सोनवानी बलौदा बाजार, शिव कुमार श्रीवास कसडोल, भरत लाल साय बलौदा बाजार, कमल नारायण जायसवाल कसडोल, तोरण लाल सिन्हा बालोद, जितेन्द्र सिंह कोरियाग्राफर मुंबई, हेमवती नंदन बलरामपुर, कैलाश पाण्डेय रायपुर, भूपेन्द्र दास मानिकपुरी धमतरी, प्रतिमा डहरवाल, अमृत लाल कुर्रे, श्याम लाल सिदार को प्रदान किया गया। राज्य स्तर के इस सम्मान के लिए श्री सूर्यवंशी को जिले भर के शिक्षक साथियों ने बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल्य भविष्य की कामना की है।



No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...