The Digital Teacher : पूर्व मा.शाला डोड़की में हर्षाउल्लास के साथ मनायी गयी स्वतंत्रता दिवस 2011..

पूर्व मा.शाला डोड़की में हर्षाउल्लास के साथ मनायी गयी स्वतंत्रता दिवस 2011..



15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस 2011 का आयोजन जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती ब्लाक अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डोड़की में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः 7.30 बजे शाला में शाला प्रबंधन व विकास समिति के अध्यक्ष मोतीलाल साहू व मोहन लाल साहू ने संयुक्त रूप से भारत माता की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किये, इसके बाद बच्चों ने राष्ट्रगान गाये इसके बाद पूरे ग्राम में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। इसके बाद 9.30 बजे से विद्यालय के सभाकक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें आशा, किरण, अंजली, भारती,नेहा, उमा, ज्योति,टंकेश्वर आदि ने गीत, कविता, भाषण आदि प्रस्तुत किये। अंत में प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गयी। इस अवसर पर ग्राम सरपंच शंकर गबेल, मोती लाल साहू, मोहन लाल साहू, योम प्रकाश लहरे, पुनीराम गबेल, प्र.पाठक एस.ए.सलाम, श्रीमती रूकमणी पटेल, श्रीमती अंजना देवांगन, श्रीमती मनीषा भगत, राजेश कुमार सूर्यवंशी सहित छात्र-छात्रा व ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...