The Digital Teacher : जिला स्तरीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण में हार्डवेयर साफ्टवेयर से प्रशिक्षित हुए जिले के 13 शिक्षक

जिला स्तरीय कम्प्यूटर प्रशिक्षण में हार्डवेयर साफ्टवेयर से प्रशिक्षित हुए जिले के 13 शिक्षक


छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिला मुख्यालय स्थित शा.उ.मा.विद्यालय क्र. 1 के जिला कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न ब्लाकों में कार्यरत कुल 13 शिक्षकों को 12 दिवसीय कम्प्यूटर हार्डवेयर साफ्टवेयर का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मास्टर ट्रेनर्स अरूण तिवारी व सहयोगी अनिल कुमार द्वारा सफलता पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को आई.एस.ए.ए.सी. (आई स्ट्रीम अकेडमी फार एडवांसड् कम्प्यूटिंग रायपुर) द्वारा जारी नोट्स व पेड प्रदान की गयी। उक्त 12 दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 13 शिक्षकों को हार्डवेयर व साफ्टवेयर सहित कम्प्यूटर का बेसिक परिचय, विंडोज, माईक्रोसाफ्ट वर्ड 2007, माईक्रोसाफ्ट एक्सल 2007, माईक्रोसाफ्ट पावर पाइंट 2007 व इंटरनेट की खुबियों व बारीकियों से परिचय कराया गया। प्रशिक्षण को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में शिक्षक राहूल दिवाकर, श्री सिदार आदि का सराहनीय योगदान रहा। 12 दिवसीय प्रशिक्षण में सक्ती विकासखण्ड से राजेश कुमार सूर्यवंशी व अजय कुमार कटकवार, नवागढ़ विकासखण्ड से विनोद शर्मा, लोमस राम श्रीवास व रामकुमार सोनी, जैजैपुर विकासखण्ड से मनोज चंद्राकर, मोहितराम जांगड़े व भरत कुमार श्रीवास, पामगढ़ विकासखण्ड से अभिषेक कुमार, संतोष कुमार टंडन व संतराम जोशी ने अपनी सहभागिता निभायी। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस आज 20 जून 2012 को सभी प्रशिक्षणार्थियों को स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत शिक्षा शाखा के एपीओ श्रीमती कुमुदिनी द्विवेदी, डीईओ कार्यालय से श्री सिदार, राहूल दिवाकर, व्याख्याता ए.एन.यादव, संदीप श्रीवास्तव सहित सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

1 comment:

  1. कम्प्यूटर की तकनीकी जानकारी में आप अत्यंत ही निपुण है जिसका लाभ आपके विद्यार्थियों सहित आपके विभाग और जिले के शिक्षकों को प्राप्त हो रहा है ...

    ReplyDelete

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...