The Digital Teacher : यू-डाइस आनलाइन भरे जाने नवागढ़ ब्लाक के 18 संकुलों में संपन्न हुआ प्रशिक्षण

यू-डाइस आनलाइन भरे जाने नवागढ़ ब्लाक के 18 संकुलों में संपन्न हुआ प्रशिक्षण



  नवागढ़ ब्लाक भर के सभी संकुलों में यू-डाइस 2018-19 को आनलाइन भरे जाने हेतु पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गयी। बीईओ जे.के. बावड़े, बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर, एबीईओ आर.एन.शर्मा, संजय देवांगन व दिनेश राठौर के निर्देशन में सभी संकुलों में यू डाइस बैठक का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सूर्यवंशी ने 8 अक्टूबर 2018 को संकुल केन्द्र अमोदा में एबीईओ दिनेश राठौर व समन्वयक अनिल कुमार पाण्डेय, प्राचार्य जी.पी.चौरसिया, संकुल केन्द्र सिउड़ में प्राचार्य श्री कछुवाहा, सेमरा संकुल में प्रभारी बलराम जलतारे व संकुल केन्द्र सलखन में प्राचार्य श्रीमती ए.खाखा, समन्वयक यूके आजाद की मौजूदगी में संकुल भर के प्रधान पाठकों व शिक्षकों को प्रोजेक्टर पर यू-डाइस 2018-19 को आनलाइन भरे जाने हेतु पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए उनके जिज्ञासाओं का समाधान किया। राजेश कुमार सूर्यवंशी ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि डेटा की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यू डाइस में भवन, कमरे, परिसर, शौचालय, यूरिनल सहित स्टाफ की जानकारी अपलोड करनी है साथ ही अब इसमें प्रत्येक बच्चों की 44 बिंदूओं पर डिटेल जानकारी देनी है। मसलन हर बच्चे का नाम, उसके पिता का नाम, माता का नाम, किस कक्षा में पढ़ रहा है। आधार नंबर, मोबाइल नंबर, एकाउंट नंबर आदि का ब्योरा अपलोड करना है। इसी तरह शिक्षकों के नाम, पता सहित अन्य जानकारी देनी होगी। ब्लाक शिक्षा विभाग ने स्कूलों की पूरी जानकारी आनलाइन एंट्री करने कुल 18 संकुलों के लिए 18 केंद्र बनाए गये हैं जहां से संकुल अंतर्गत सरकारी प्राइमरी, मिडिल, हाई और हायर सेकेण्डरी स्कूलों की जानकारी अपलोड की जाएगी। कार्य को व्यवस्थित तरीके से करने सभी हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। राजेश सूर्यवंशी ने सभी स्कूल प्रमुखों से न्यूपा द्वारा जारी शाला सिद्धि कार्यक्रम के तहत विद्यालयों की जानकारी डैश बोर्ड पर भरे जाने, द टीचर एप में पंजीयन कर उपयोग करने तथा न्यूपा के आनलाइन पाठयक्रम में ब्लाक के सभी शिक्षकों को पंजीयन करने की अपील की।
                


No comments:

Post a Comment

डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...