जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में आज 14 नवंबर 2022 सोमवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हुए मेला उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विविध व्यंजनों के स्टाल लगाकर बिक्री की गयी जिसमें बच्चों व शिक्षकों का मेला स्थल पर उत्साह बना रहा। इस दौरान विद्यालय परिसर पर जामुन के पौधे रोपित किया गया। कार्यक्रम के लिए विद्यालय के कक्षाओं को गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरूआत चाचा नेहरू के छायाचित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना से किया गया जिसके बाद शाला प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का स्वागत बुके भेंटकर हेडमास्टर, शिक्षक व बच्चों के द्वारा बारी-बारी से किया गया। बच्चों द्वारा स्वागत गीत कविता प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्री भानूप्रताप महाराणा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों का संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गयी। विद्यालय स्टाफ श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी, श्री कन्हैया लाल मरावी, हेमंत कुमार यादव के मार्गदर्शन में स्कूल के मैदान में बच्चों ने विभिन्न व्यंजनों का स्टाल लगाया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों, शिक्षकों, पालकों व अतिथियों ने पहुंचकर व्यंजनों का स्वाद लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री चंदराम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने शाला के सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के विभिन्न बिंदुओं के बारे में चर्चा की। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के साल भर के उपलब्धियों को ध्यान में रखकर सर्वाधिक उपस्थिति के आधार पर, सर्वाधिक होनहार, अनुशासन आदि बिंदुओं के आधार पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी तथा आभार प्रदर्शन एचएम भानूप्रताप महाराणा के द्वारा किया गया।
नवापारा (अमोदा) के डिजिटल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह...

शाला प्रबंधन समिति की बैठक में बच्चों के सीखने में सुधार के उपायों पर हुई चर्चा...
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र अमोदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा अमोदा में बच्चों के सीखने में सुधार एवं अभी तक हुए सीखने के नुकसान की भरपाई हेतु विभिन्न प्रयास जारी है। इसी उद्देश्य को शाला प्रबंधन समिति के मदद से प्राप्त करने आज 14 नवंबर 2022 सोमवार को शास. पूर्व माध्य. शाला नवापारा (अमोदा) में एसएमसी की बैठक आहूत की गयी। बैठक में सभी पदाधिकारियों का प्रधान पाठक श्री भानूप्रताप महाराणा व शिक्षक श्री कन्हैया लाल मरावी ने बुके भेंटकर स्वागत किया। बैठक में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के गाईडलाईन के तहत सभी बिंदुओं पर चर्चा कर सहमति बनायी गयी। इस संबंध में शाला के नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि आहूत बैठक में मुख्य रूप से बच्चों की नियमित उपस्थिति हेतु स्थानीय स्तर पर आवश्यक व्यवस्था करना, बच्चों के मूलभूत भाषा/ गणित के कौशलों के विकास के लिए समुदाय से सहयोग लेना, माह के अंत तक एसएमसी के सभी सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम करना एवं उनसे एफएलएन लक्ष्य प्राप्त करने हेतु सहयोग लेना, शाला से बाहर के बच्चों नियमित शाला लाने एवं उपचारात्मक शिक्षण देने हेतु योजना बनाने, आगामी तीन वर्षों के लिए शाला विकास योजना का निर्माण एवं उसके अनुसार कार्यवाही करने, शाला आपदा प्रबंधन योजना निर्माण एवं बच्चों को प्रति शनिवार को माक ड्रिल करवाना, शाला में प्रिंट रिच वातावरण एवं इंटरनेट के उपयोग हेतु रणनीति बनाने, शाला में उपलब्ध विभिन्न अनुदानों का आवश्यकतानुसार उपयोग हेतु सहमति बनाने, बस्ता विहीन कक्षाओं के संचालन हेतु समुदाय से सहयोग लेने जैसे बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी जिसमें सभी सदस्यों ने विद्यालय सभी गतिविधियों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपनी सहमति व समय देने की बात कही। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष श्री चंदराम साहू, सरपंच श्री जोगेश चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती सावित्री चौहान, पंच श्री लखन लाल साहू, शिक्षाविद श्री सोनाराम साहू, सदस्यगण श्री रघुवीर केंवट, श्री अनंदराम साहू, श्री चितरंजन साहू, श्रीमती कांति बाई साहू, श्रीमती मालती चौहान, श्रीमती रूपा चौहान, श्रीमती रामबाई साहू, श्रीमती संतोषी कंवर, श्रीमती बुटाना बाई, श्रीमती साधमति केंवट, श्रीमती पंचमती, श्रीमती सविता केंवट, श्री हेमंत यादव सहित पालकगण उपस्थित रहे।
अमोदा, गौद व पीथमपुर संकुल का कबाड़ से जुगाड़ टीएलएम कार्यशाला संपन्न...
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केन्द्र अमोदा, गौद व पीथमपुर संकुल का संकुल स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ टीएलएम प्रदर्शनी का आयोजन आज 7 नवंबर 2022 सोमवार को शास.उ.मा.शाला अमोदा के प्रांगण में किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने कबाड़ सामग्रियों से अलग-अलग क्रियाशील व डेमो माडल तैयार किए। प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों ने जहां एफएलएन आधारित भाषा व गणित विषय से संबंधित टीएलएम प्रस्तुत किये तो वही मीडिल स्कूलों के शिक्षकों ने लगभग सभी विषयों पर टीएलएम तैयार कर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीइओ नवागढ़ श्री विजय कुमार लहरे रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में ऐसे नवाचारी गतिविधियों के जरिये ब्लाक का नाम पूरे जिले में आगे करने की अपील शिक्षकों से की। उन्होंने नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा तथा सैनिक स्कूल में बच्चों के चयन के लिए शिक्षकों को काम करने की बात कही ताकि बच्चों को आगे बेहतर करने के लिए प्लेटफार्म मिले। उन्होंने तीनों संकुलों के शिक्षकों, बच्चों, शैक्षिक समन्वयकों को इस बेहतरीन आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यशाला में बीईओ श्री लहरे, संकुल प्राचार्य श्री सतीश कुमार साहू, सीएसी गौद श्री अनिल कुमार पाण्डेय, सीएसी अमोदा श्री भानूप्रताप महाराणा व सीएसी पीथमपुर श्री प्रमोद हंसराज अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन से हिमांचल जी ने सभी शिक्षकों के टेबल तक पहुंचकर उनके टीएलएम का गहनता से अवलोकन किया तथा उपयोगिता पर चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए ब्लाक नोडल कबाड़ से जुगाड़ श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये स्कूल के छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम के जटिल अध्यायों को समझाने के लिए शिक्षक आसपास में उपलब्ध कबाड़ से जुगाड़ कर शिक्षण सामग्री तैयार किये है। आगे इस कार्यक्रम को पूरे ब्लाक स्तर पर सभी संकुलों में संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आगे संकुल से चयनित शिक्षक अपनी प्रदर्शनी ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में करेंगे। इस प्रतियोगिता की थीम मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित है। कबाड़ से जुगाड़ टीएलएम प्रतियोगिता में संकुल केन्द्र गौद से श्री राजेन्द्र कुमार यादव प्रधान पाठक शा.प्राथ.शाला अकलतरी, श्री दिलीप पाण्डेय सहा.शिक्षक शास.प्राथ.शाला गौद, श्रीमती श्यामकली कश्यप सहा.शिक्षक शास.प्राथ.शाला मौहाडीह, श्री विष्णु कश्यप प्रधान पाठक शा.पूर्व मा.शाला गौद व श्री धनंजय शुक्ला शिक्षक, श्री सोहन लाल कर्ष शिक्षक पूर्व मा.शाला अकलतरी, श्रीमती ज्योति तंबोली शिक्षक पूर्व मा.शाला मौहाडीह, संकुल अमोदा से श्री लीलाधर साहू सहा.शिक्षक शास.प्राथ.शाला अमोदा, श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी शिक्षक पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा), श्री उमाशंकर सूर्यवंशी शिक्षक पूर्व मा. शाला अमोदा, श्री किशोर सिंह चौहान शिक्षक पूर्व मा. शाला अमोदा तथा संकुल केन्द्र पीथमपुर से श्री प्रमोद कुमार साहू प्रधान पाठक प्राथ. शाला गाड़ापाली, श्रीमती श्रद्धा तिवारी सहा.शिक्षक शास.प्राथ.शाला गाड़ापाली, श्री अश्वरी कुमार टेंगवर सहा.शिक्षक शास.प्राथ.शाला भादा, श्रीमती गीता लहरे शिक्षक पूर्व मा. शाला पीथमपुर, श्रीमती रूकमणि डहरिया शिक्षक पूर्व मा. शाला पीथमपुर ने अपने सहायक शिक्षण सामग्री का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन उपरांत शिक्षण सामग्री की उपादेयता, बच्चों के सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका, उपयोग में आसानी, रख-रखाव व लंबे समय तक उपयोग कर सकने की क्षमता समेत अन्य को ध्यान में रखते हुए उत्कृष्ट सहायक शिक्षण सामग्री का चयन किया गया है जिसमें संकुल केन्द्र अमोदा से मिडिल स्तर पर पूर्व मा.शाला नवापारा (अमोदा) व प्राथमिक स्तर पर शास.प्राथ.शाला अमोदा, संकुल केन्द्र गौद से मिडिल स्तर पर पूर्व मा.शाला मौहाडीह तथा प्राथमिक स्तर पर शास.प्राथ. शाला अकलतरी का तथा संकुल केन्द्र पीथमपुर से मिडिल स्तर पर पूर्व मा.शाला पीथमपुर का तथा प्राथमिक स्तर से शा.प्राथ.शाला भादा का चयन ब्लाक स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता के लिए किया गया है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उक्ताशय की जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी शिक्षक श्री असीमधर दीवान ने दी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
शिक्षक साथियों नमस्कार , इस बार कक्षा 1 से लेकर 3 के लिए समग्र रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाना है। यह NEP 2020 के तहत तैयार की गयी है। बहुआय...

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)

.jpeg)
.jpg)