The Digital Teacher

अगस्त द्वितीय मासिक आंकलन का विषयवार व कक्षावार प्रश्न पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक

शिक्षा सत्र 2022-23  प्रदेश  कक्षा पहली से बारहवीं तक नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता की नियमित आकलन के लिए छत्तीसगढ़ शासन ,स्कूल शिक्षा विभाग ने पुरे शैक्षणिक सत्र में 6 मासिक आकलन के साथ - त्रैमासिक ,अर्धवार्षिक और वार्षिक आकलन करने का आदेश जारी किया है। सत्र का पहला मासिक आकलन जुलाई माह का संपन्न हो चूका है। जुलाई माह का मासिक आकलन पूरा होने के पश्चात् अब विद्यार्थियों की अगस्त माह का मासिक आकलन 22 अगस्त 2022 से किया जाना है , आकलन के लिए राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद् रायपुर (SCERT )द्वारा टाईम -टेबल जारी कर दिया गया है। अगस्त माह का मासिक आकलन समय -सारणी जारी किया गया है ,इसमें स्कूल अपने सुविधानुसार परिवर्तन कर सकते हैं। 





जिसका समय -सारणी और Question पेपर आप नीचे दिए गए लिंक में जाकर download कर सकते हैं। 

आजादी का अमृत जन-जन तक पहुंचाने हम सबकी महती जिम्मेदारी


आप सभी शिक्षक साथियों, प्यारे विद्यार्थियों, सम्माननीय पालकों व आम नागरिकों का मैं राजेश कुमार सूर्यवंशी शिक्षक अभिनंदन करता हूं, आज हम भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार स्वतंत्र दिवस मना रहे है। हमारे देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारे देश को 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली थी। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ की मंगलमय शुभकामनाएं। आज मैं महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहर लाल नेहरू, सरोजनी नायडू, रवींद्र नाथ टैगोर, शहीद वीरनारायणसिंह, रानी लक्ष्मी बाई सहित सभी स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं नमन करता हूं। आज हम जिस आजाद भारत में सुख चैन की नींद सो रहे हैं, वह हमें सालों की कठिन तपस्या, संघर्ष एवं असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली है। पहले भारत एक ब्रिटिश उपनिवेश था उस लंबी अवधि में भारतवासियों ने बहुत कुछ सहा है। अपने ही देश में गुलामों का जीवन जीना कितनी बड़ी यंत्रणा है, इसकी सहज कल्पना की जा सकती है। हम भाग्यशाली हैं कि हमने स्वतंत्र भारत में जन्म लिया है। आजादी के बाद हमें हमारा संविधान मिला, अपना जीवन अपने तरीके से जीने की आजादी मिली, हम अपने मौलिक अधिकारों का पूरा आनंद उठा रहे हैं यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की देन है।

जय जय प्यारा, जग से न्यारा
शोभित सारा, देश हमारा
जगत-मुकुट, जगदीश दुलारा
जग-सौभाग्य सुदेश, जय जय प्यारा भारत देश




हमारे सरकारी विद्यालयों में काम कर रहे सभी शिक्षक व कर्मचारी स्टाफ का मैं इस अवसर पर अभिनंदन, स्वागत करता हूं। आप सब के सहयोग से हम सरकारी विद्यालयों को एक अलग उत्कृष्ट पहचान दिलाने में लगे हुए है। हम जिस भी पद में है उस पद में रहते हुए अपने देश व समाज के लिए जितना बेहतर कर सकते है हमें करना चाहिए। एक शिक्षक के नाते हमें अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना चाहिए।

जाति-पाति, ऊँच-नीच के भेदभाव को है मिटाना 
हर भारतवासी को अब अखंडता का पाठ है सिखाना
वीर शहीदों की कुर्बानियों को अब व्यर्थ नहीं है गवाना
राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य बनाकर, आजादी का अर्थ है समझाना


साथियों माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मनाने की अपील की गयी है। उन्होंने इस अमृत महोत्सव की शुरुआत गुजरात के साबरमती से की गई थी जहां से देश की आज़ादी के लिए बापू महात्मा गांधी के नेतृत्व में दांडी मार्च शुरु किया गया था। हमारे देश में लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को मज़बूत करने और आज़ादी के महत्व को अच्छे से समझने के लिए आज़ादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आप सभी को ज्ञात होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 31 अप्रैल 2022 को अपने मन की बात कार्यक्रम में हर घर तिरंगा अभियान की घोषणा की। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाते हुए अपने घरों में तिरंगा जरूर फहराएं। आज़ादी के अमृत महोत्सव का मतलब है, स्वतंत्रता सेनानियों से प्राप्त प्रेरणा का अमृत। स्वतंत्रता का अमृत यानि नए विचारों का अमृत, नए संकल्पों का अमृत। स्वतंत्रता का अमृत है, इस अवसर पर हम सबको अपने कर्तव्य पर अपना संपूर्ण योगदान करने का संकल्प लेना चाहिए।

महान है भारत देश, महान है इसकी आज़ादी,
पाने को जिसे वीरों ने अपनी जान गंवा दी,
इसी आज़ादी का अमृत महोत्सव हमें मनाना है,
जन-जन की भागीदारी से आत्मनिर्भर भारत बनाना है।



स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान के कारण ही आज हम लोग आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और अब हमारा यह कर्तव्य बनता है कि हम देश को इतना सुरक्षित और मज़बूत बनाएं कि कभी कोई विदेशी इसकी ओर आंख उठाकर भी ना देख सके। केवल स्वतंत्रता दिवस में ही हमारा कर्तव्य पूरा नहीं हो जाता। हम सबको अपने अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए और देशहित में काम करना चाहिए। हमें किसी भी राजनैतिक, सांस्कृतिक और किसी भी अन्य प्रकार की पराधीनता को स्वीकार नहीं चाहिए। प्रत्येक राष्ट्र के लिए स्वाधीनता का बहुत महत्व होता है। साथियों इस सच को भी हमें स्वीकार करना होगा कि आज हमें आजादी मिले 75 साल हो चुके हैं लेकिन हमारा देश महिला विरोधी अपराध, भ्रष्टाचार, हिंसा, नक्सलवाद, आतंकवाद, कट्टरवाद,  गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, भू्रण हत्या, बाल विवाह, असमानता, लिंगभेद जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। आज आजादी की सालगिरह के मौके पर हम सभी को इन्हें जड़ से खत्म करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें अपनी कक्षा में बच्चों को इन गंभीर मुद्दों पर बातचीत के माध्यम से जागरूक करने की आवश्यकता है।

हरी भरी धरती हो, नीला आसमान रहे
फहराता तिरँगा, चाँद तारों के समान रहे



कोई भी राष्ट्र तभी उन्नति कर सकता जब वहां के सभी नागरिक शिक्षित हो, आत्मनिर्भर हो। हम सब शिक्षकीय पेशे से जुड़े है तो हमारा कर्तव्य है कि हम बच्चों की बेहतर शिक्षा दीक्षा के लिए हर संभव प्रयास करें। एक नवाचारी शिक्षक होने के नाते अब तक मुझे राज्य के विभिन्न जिलों सहित भारत की राजधानी दिल्ली का अनेकों बार शैक्षणिक भ्रमण करने का अवसर मिला है और इस दौरान मैंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की गतिविधियों का अवलोकन किया है मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि हमारे विद्यार्थियों को भी महानगरों की तर्ज पर उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल मिले जिससे वे गौरवान्वित महसूस करते हुए इस संस्था में पढ़ाई कर सके। 

                                जब भारत मां का हर बच्चा अच्छी शिक्षा पायेगा
                              तब हमारा तिरंगा सारे जग में और शान से लहरायेगा



हमें आत्मनिर्भर भारत, शक्तिशाली भारत, स्वावलंबी भारत के सपने को सच करते हुए अपनी कर्तव्य-परायण भावना का परिचय राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर करना चाहिए। हम लोग इतने शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में बने रहें कि भविष्य में कोई भी ताकत, भारत की ओर आँख उठाकर न देख सकें। हमारे पूर्वजों ने हमें जो आज़ादी दी है, उसे हमें सुरक्षित रखना है तथा उन्नति के मार्ग पर अग्रसर रहना है। आज़ादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्र भारत के सपनों को साकार करने के लिए और आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा देगा।

आजादी की कभी शाम नहीं होने देंगे,
शहीदों की कुर्बानी बदनाम नहीं होने देंगे,
बची होगी जब तक एक बूंद भी लहू की,
तब तक भारत माता का आंचल नीलाम नहीं होने देंगे।





आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हमें यह कहते हुए बहुत गर्व महसूस हो रहा कि हमारे देश ने चहुँमुखी विकास किया है। आज हम विश्व की चौथी बड़ी शक्ति बन चुके हैं। हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेल जो कि बर्मिंघम इंग्लैण्ड में आयोजित हुआ हमारे देश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 स्वर्ण पदक, 16 रजत पदक व 23 कास्य पदक जीते है जो कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन है इससे विश्व में हमारा मान सम्मान बढ़ा है। भारत आज भी एक शांतिप्रिय देश के रूप में मशहूर है, और इसका श्रेय गांधीजी को जाता है। हमें उनके अहिंसा दर्शन को हमेशा याद रखना चाहिए और अपने जीवन में इसका पालन करना चाहिए। अपने 75 साल के इतिहास में हर तरह से समर्थ होते हुए भी कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया, और जिसने हमारी शांति को कमजोरी समझा, हमने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। एक बार फिर आजादी के इस अमृत महोत्सव पर आप सभी को अनेकानेक शुभकामनाएं देते हुए मैं राजेश कुमार सूर्यवंशी अपनी बात समाप्त करता हूं ...





जय हिंद... जय भारत... जय छत्तीसगढ़ महतारी ...
 

शाला प्रबंधन समिति की बैठक में डिजिटल स्कूल की उपलब्धियों व समस्याओं पर हुई चर्चा ...


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में आज 10 सितंबर बुधवार को राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के आदेशानुसार शाला प्रबंधन समिति की बैठक आहूत की गयी। प्रधान पाठक श्री भानूप्रताप महाराणा, शिक्षक श्री कन्हैया लाल मरावी व नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने विद्यालय की उपलब्धियों व मौजूदा समस्याओं पर समुदाय का ध्यान आकर्षित कराया गया। आहूत बैठक में बच्चों की नियमित व सक्रिय उपस्थिति, मासिक परीक्षाओं में प्रदर्शन व सुधार पर चर्चा, पालक शिक्षक सम्मेलन हेतु पालकों को जागरूक करना, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा समुदाय के लोगों को स्कूल से जोड़ने के उपाय, स्वतंत्रता दिवस के आयोजन हेतु तैयारी पर चर्चा, आजादी का अमृत महोत्सव हेतु घर-घर तिरंगा फहराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम करना, मध्यान्ह भोजन, छात्रवृत्ति, इंस्पायर अवार्ड, शाला विकास योजना का निर्माण व क्रियान्वयन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर निर्णय पारित किये गये। एसएमसी बैठक में प्रधान पाठक द्वारा भवन की जर्जर हालत, बारिश में सभी कमरों के छतों से पानी टपकना, शिक्षकों की कमी, कुछ बच्चों का पालकों के साथ पलायन कर जाने जैसे समस्याओं से अवगत कराया गया। बैठक में एसएमसी अध्यक्ष श्री चंदराम साहू, ग्राम सरपंच श्री जोगेश चौहान, शाला आपदा प्रबंधन समिति अध्यक्ष सावित्री चौहान, पंच श्री लखन लाल साहू, शिक्षाविद श्री सोनाराम साहू, सदस्यगण श्री रघुवीर केंवट, श्री अनंदराम साहू, श्री चितरंजन साहू, कांति बाई साहू, मालती चौहान, रूपा चौहान, रामबाई साहू, संतोषी कंवर, बुटाना बाई, साधमति केंवट, पंचमती, सविता केंवट, श्री हेमंत यादव, महिला समूह अध्यक्ष बेदबाई साहू, रसोईया दीपक बाई साहू सहित पालकगण उपस्थित रहे।         




              
हर घर तिरंगा अभियान में डिजिटल स्कूल की सक्रिय सहभागिता, घरों में बांटे गये तिरंगे ... 
जांजगीर। नवागढ़ के सरकारी डिजिटल स्कूल शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बच्चों सहित समुदाय को आजादी के अमृत महोत्सव में अपना सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है। इसके लिए आज 10 अगस्त बुधवार को शिक्षक स्टाफ, बच्चों समेत गांव के घरों तक पहुंचकर तिरंगा झण्डा वितरित कर उसे फहराने की अपील की गयी है। हर घर तिरंगा अभियान में  सभी विद्यार्थियों का सरहनीय योगदान रहा। इस गतिविधि का उद्देश्य समुदाय के लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार करना है। उन्होंने तिरंगा फहराते समय झंडा नीति यानी फ्लैग कोड आफ इंडिया के नियम-कायदों का ध्यान रखने की भी बात कही है। इस संबंध में नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि हमारा देश इस बार आजादी की 75 वीं सालगिरह मनाने की जोरदार तैयारियां कर रहा है। इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। यह राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है। इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। इससे लोगों में देशभक्ति की भावना जागेगी और तिरंगे को लेकर उनमें और समझ आएगी। शिक्षक श्री सूर्यवंशी ने आम लोगों से अपनी-अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल की फोटो को तिरंगे से बदलने का आह्वान भी किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने हेतु हर घर तिरंगा से जुड़ी चित्रकला प्रतियोगिताएं, क्विज और अन्य प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित किये जायेंगे।


            








इको क्लब ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर हुई चर्चा ...

 




आज 5 जून 2022 रविवार को शास.पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड नवागढ़, जिला-जांजगीर-चांपा में पृथ्वी-जल-वायु इको क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डिजिटल क्लासरूम में पर्यावरण दिवस से जुड़े गतिविधियों का विडियों अवलोकन किया तथा परिचर्चा में भाग लिया। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री चंदराम साहू, शाला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई चौहान, प्रधान पाठक श्री भानूप्रताप महाराणा के मार्गदर्शन में आयोजित पर्यावरण दिवस कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर उसकी देखभाल का संकल्प लिया गया। इको क्लब प्रभारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया कि इस दिन को मनाने का मकसद पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाने का है। इस दिन को दुनिया भर में मनाया जाता है। शिक्षक ने बताया कि प्रदूषण का बढ़ता स्तर पर्यावरण ही नहीं बल्कि मनुष्य के लिए भी खतरा बनता जा रहा है। इस कारण बहुत से जीव-जन्तु भी विलुप्त हो रहे हैं जिससे लोगों को कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को सामना करना पड़ रहा है। इस साल विश्व पर्यावरण दिवस 2022 का थीम केवल एक पृथ्वी है। इसका मतलब है कि हमारे पास केवल एक पृथ्वी है। ऐसे में जरूरी है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें। प्रदूषण रहित और हरा-भरा पर्यावरण हमारी जिंदगी और स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। इको क्लब प्रभारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने विश्व पर्यावरण दिवस के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को की थी जिसके बाद इसे हर साल 5 जून को मनाया जाता है। 

पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य -
इको क्लब के प्रभारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने पर्यावरण दिवस मनाने का उद्देश्य के संबंध में बताया कि दुनिया भर में लगातार प्रदूषण का खतरा बढ़ रहा है। इस खतरे से रोकने के उद्देश्य से हर साल पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है तथा कई तरह के जरूरी जानकारी दी जाती है ताकी पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। इको क्लब के प्रभारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने पर्यावरण के लिए पौधों की आवश्यकता, ग्लोबल वार्मिंग से बचाव, ओजोन पर्त का महत्व बताते हुए अधिकाधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास ही बहुत से ऐसे पौधे उपलब्ध है। जिनके औषधीय गुणों के बारे में हमें बहुत सी जानकारी पुस्तकों के अध्ययन से मिलती हैं। जैसे दूब घास प्रजाति हैं, जो बुखार के इलाज में उपयोगी हैं। तुलसी एंटी आक्सीडेंट हैं। पपीते की पत्तियों से कैंसर ठीक हो सकता हैं। प्लेटरेट्स की संख्या बढ़ती है।

पर्यावरण संरक्षण के लिए की जाने वाली उपाय -
कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान करने की शपथ दिलायी गयी। पर्यावरण संरक्षण के उपायों के संबंध में बताया गया कि अपनी दैनिक आवागमन की जरूरतों के लिए अपना वाहन चलाने के बजाए पैदल चले, या साइकिल चलाये। सड़कों पर गंदगी फैलाने या थूकने से बचें, अपने क्षेत्र को साफ रखने के लिए सामुदायिक अभियानों में भाग लें, प्लास्टिक की बोतलों या प्लास्टिक से बनी किसी भी चीज के इस्तेमाल से बचें, कमरे से बाहर निकलने से पहले लाइट, पंखे बंद कर दें और बिजली बचाएं, सर्दियों में हीटर के इस्तेमाल से बचें और इसकी जगह गर्म कपड़े पहने। प्लास्टिक बैग पर निर्भर रहने के बजाए जब आप खरीदारी करने जाएं तो अपना खुद का बैग लेकर जाये। उपयोग में न होने पर नलों को चालू न छोड़ कर पानी को बचाएं, शावर का इस्तेमाल करने के बजाए बाल्टी में पानी भरकर स्नान करना शुरू करें। इस अवसर पर शिक्षक श्री कन्हैया लाल मरावी, कर्मचारी श्री हेमंत यादव, इको क्लब के सदस्य आशा साहू, सिमरन यादव, पूजा कंवर, श्रुति चौहान, छाया यादव, खुश्बू बरेठ, मंजू साहू, गीतांजली यादव, संजना यादव, रजनी यादव, सुमित कुमार साहू, अनिल कुमार यादव, मनीष कुमार यादव, महारथी साहू, प्रशांत कश्यप, दीपक कश्यप, शिवा केंवट, कुश कुमार यादव, गौरव यादव, हिमेश देवांगन सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

विद्यालय के इको क्लब का परिचय -
छात्र-छात्राओं में जीवन कौशल विकास, आत्म सम्मान, आत्मविश्वास बढ़ाने, जल व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने, विविध शैक्षणिक नवाचारी गतिविधियों में सहभागिता निभाने के उद्देश्य से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड नवागढ़, जिला-जांजगीर-चांपा में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री चंदराम साहू, शाला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री बाई चौहान, प्रधान पाठक श्री भानूप्रताप महाराणा के मार्गदर्शन में इको क्लब का गठन किया गया है। इस क्लब का नाम पृथ्वी-जल-वायु इको क्लब रखा गया है। क्लब के माध्यम से विद्यार्थी रचनात्मक गतिविधि से जुड़ रहे है साथ ही विद्यार्थीगण अपने अभिभावक, पड़ोस एवं समुदाय को पर्यावरण व जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण गतिविधियों में संलग्न कर रहे है। विभिन्न तरह के प्रोजेक्ट बनाने से लेकर स्वच्छता कार्यक्रम चलाने, बच्चों के नाखून, बाल आदि की प्रार्थना सभा में जांच करने, खेल व शारीरिक गतिविधियों का आयोजन करने, योग, ड्रामा, वाद-विवाद, सांस्कृतिक गतिविधियां, भाषण, निबंध लेखन, पत्र लेखन, चित्रकला, साहित्यिक व सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन इको क्लब के देखरेख में संपन्न हो रहा है। वर्षभर महापुरूषों की जयंती समारोह, दिवस विशेष कार्यक्रम, विश्व स्तर के दिवस जैसे आयोजनों को समारोह पूर्वक मनाया जाता है तथा प्रत्येक आयोजन को यादगार बनाने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर उसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली जाती है। इको क्लब के के प्रभारी श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी शिक्षक है जो क्लब की गतिविधियों के लिए बच्चों को तैयार करते है। क्लब में सदस्यों की संख्या 20 है जिसमें 10 छात्र व 10 छात्राएं शामिल है।









मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा पर नवागढ़ ब्लाक स्तरीय कार्यशाला संपन्न हुआ...



जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड स्तरीय मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा पर तीन दिवसीय कार्यशाला 25 से 27 मई 2022 तक नवागढ़ स्थित एस.डी.महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे के मार्गदर्शन में कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री तरूण कुमार साहू व नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने विकासखण्ड नवागढ़ के संकुल केन्द्र अमोदा, अवरीद, बनारी, बोड़सरा, बुड़ेना, धनेली, धाराशिव खोखरा, धाराशिव रोगदा, धुरकोट, गौशाला नैला, घुठिया, कन्या जांजगीर, गोधना,  गौद, जांजगीर क्रमांक 2, कचंदा, कटौद, केरा, खोखरा, खोखसा, किरीत, कुटरा, महंत, मिसदा, मुड़पार, नवागढ़, पीथमपुर, रिंगनी, रोगदा, सदर जांजगीर, सलखन, सरखों, सेमरा, शिवरीनारायण सिंघुल, सिउड़, सिवनी, सुकली, तेंदूभाठा, तुलसी, तुसमा व उदयभाठा से पहुंचे शैक्षिक समन्वयकों एवं शिक्षकों को घायल व्यक्ति को रेस्क्यू करना, विभिन्न प्रकार के पट्टी बनाना, सांप काटने का इलाज, डेंगू बुखार से बचने के उपाय, कुत्ता काटने पर क्या सावधानी बरती जाये, मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए और काटने के बाद उपाय, हार्ट अटैक आने पर क्या करें, आकाशीय बिजली, बिजली करंट से झटका, सर्दी खांसी बुखार में बरती जाने वाली सावधानियों, बच्चों की सुरक्षा के मूलभूत अधिकार, बाल शोषण, बाल संरक्षण आदि पहलूओं के बारे में प्रायोगिक गतिविधियों व प्रोजेक्टर पर विडियों व पीपीटी के माध्यम से समझाया गया।
इस दौरान भूकंप व आगजनी से बचाव हेतु प्रशिक्षणार्थियों को माक ड्रिल भी कराई गई साथ ही भूकंप व आगजनी व बाढ़ जैसे आपदाओं के समय बचाव कार्य हेतु क्या करें व क्या न करें पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी। कार्यशाला के दौरान प्राथमिक उपचार को प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से प्रदर्शित किया एवं फर्स्ट एड बाक्स तैयार करने की आवश्यकता, विभिन्न प्रकार की पट्टियां, रोलर बैंडेज, क्रेप बैंडेज, मेडिकेटेड बैंडेज के उपयोग, विभिन्न प्रकार की चोट पर बांधी जाने वाली पट्टिया, तिकोनी पट्टी के उपयोग, पाक्सो बाक्स, सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श की पहचान पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। कार्यशाला में आओ बनाए सुरक्षित शाला के अवधारणा को स्पष्ट करते हुए शाला में बच्चों की सुरक्षा के लिए जांच सूची तैयार करने, संरचनात्मक व गैर संरचनात्मक जोखिमों का चिन्हांकन करने, बाल यौन दुर्व्यवहार से संरक्षण के लिए उपाय, मादक द्रव्यों का सेवन और रोकथाम, आनलाईन और साईबर सुरक्षा, बच्चों को डराना और धमकाना, रसोई घर को सुरक्षित रखने के उपाय, शौचालय, पीने का पानी, विद्युत प्रणाली और सुरक्षा, पानी और डूबने के खतरों से बचाव के उपाय, सड़क सुरक्षा के उपायों पर बहुत ही रोचक जानकारी प्रदान की गयी।

विभागीय अधिकारियों व डाईट के अकादमिक सदस्यों ने कार्यशाला का किया अवलोकन
प्रशिक्षण के प्रथम दिवस डाईट जांजगीर के प्राचार्य श्रीमती सविता राजपूत, श्री चंद्रा जी, श्री सुशील कुमार राठौर ने पहुंचकर कार्यशाला का अवलोकन किया। वही अंतिम दिवस डाईट जांजगीर से व्याख्याता श्रीमती रमा गोस्वामी व श्रीमती कल्याण बोस ने पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों के गतिविधियों का अवलोकन किया। अवलोकन करने पहुंचे अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को महत्वपूर्ण मानते हुए कई उपयोगी टिप्स दिए। बीईओ नवागढ़ श्री विजय कुमार लहरे, एबीईओ श्री संजय कुमार देवांगन, श्री इन्द्रमणि सिंह मार्गदर्शन के लिए कार्यशाला में उपस्थित रहे। कार्यशाला को सफल बनाने में बीईओ कार्यालय नवागढ़ के कर्मचारी श्री जगेश्वर प्रसाद लहिमोर, रामकृष्ण कटकवार, श्री बजरंग कटकवार, श्री सौरभ कैवर्त, श्री रिषी चन्द्रा, श्री प्रेम सोनवाने, श्री समस्त कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को कार्यमुक्ति/ सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सभी शालाओं में शाला आपदा प्रबंधन समिति का होगा गठन
मास्टर ट्रेनर श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित रहे और सुरक्षित वातावरण में सीखें इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु 14 नवंबर 2017 को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम पूरे छ.ग. राज्य में लागू किया गया है। कार्यक्रम का लक्ष्य आपदाओं और हिंसा से स्कूल के बच्चों की शून्य मृत्यु दर और शिक्षा सेवाओं में बाधा को रोकने और इसकी त्वरित बहाली सुनिश्चित करना है। प्रत्येक विद्यालय में शाला आपदा प्रबंधन समिति School Disaster Management Comeeti (SDMC) का गठन होगा जो शाला परिसर में जोखिमों का चिन्हांकन करेंगे साथ ही आपदा के दौरान जोखिम को कम करने के उपायों पर कार्य करेंगे। उन्होंने सुरक्षित शनिवार की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक शनिवार को आपदा प्रबंधन के उपायो पर चर्चा व माक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। पूरे साल भर के लिए वार्षिक कैलेण्डर बना हुआ है। किस माह के किस शनिवार को किस गतिविधि पर चर्चा व गतिविधि होगी यह कैलेण्डर में प्रदर्शित है। उन्होंने स्कूल की दीवारों पर महत्वपूर्ण टोल फ्री नंबरों जैसे - पोलिस, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर, महिला हेल्प लाईन नंबर को अंकित करने, पाक्सो बाक्स को अनिवार्य रूप से लगाने हेतु जानकारी प्रदान की। श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि विकासखण्ड स्तर के प्रशिक्षण के लिए डिजिटल मटेरियल एससीईआरटी रायुपर से उपलब्ध हुआ है जिसे अब संकुल स्तर के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध कराया जायेगा।


                                                  कार्यशाला के गतिविधियों का छायाचित्र ...





























कार्यशाला का प्रतिवेदन ...





कार्यशाला के दौरान प्रस्तुतीकरण का चार्ट ..







कार्यशाला के प्रायोगिक गतिविधियों का विडियो..












डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...