जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक अंतर्गत शास.पूर्व माध्य. शाला नवापारा (अमोदा) में 26 नवंबर 2021 शुक्रवार को संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान डा. भीमराव अम्बेडकर के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया साथ ही विद्यार्थियों को डिजिटल कक्ष में संविधान दिवस की महत्व को प्रदर्शित करती हुई डाक्यूमेंटरी फिल्म दिखाया गया। प्रधान पाठक श्री भानू प्रताप महाराणा ने बच्चों को संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि वर्ष 2015 में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डा भीमराव अम्बेडकर की स्टैच्यू आफ इक्वेलिटि स्मारक की आधारशिला रखते हुये 26 नवंबर को संविधान दिवस के रुप में घोषित किया है। उक्त विचारधारा को बनाये रखने एवं संविधान की प्रस्तावना को पढा उत्सव का अभिन्ना अंग है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हमेशा देश की आत्मा है इसे अक्षुण्ण बनाये रखना हम सबका कर्तव्य है। नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि भारतीय संविधान नागरिकों के न्याय, स्वतंत्रता एवं समानता के साथ विश्व बंधुतत्व को उध्दृत करता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का संविधान दुनिया में लंबे समय तक लिखित संविधान होने की प्रतिष्ठा रखता है। शिक्षक श्री कन्हैया लाल मरावी ने प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करते हुये समस्त छात्राध्यापकों द्वारा संविधान की रक्षा एवं सम्मान का संकल्प दुहराया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री भानू प्रताप महाराणा, श्री कन्हैया लाल श्री मरावी, राजेश कुमार सूर्यवंशी, सफाईकर्मी श्री हेमंत यादव सहित कक्षा 6 वीं से काजल यादव, खुश्बू बरेठ, छाया यादव, शंकर लाल साहू, श्रुति चौहान, अजेन केंवट, आरती यादव, अंजली, काजल कंवर, शीतल केंवट, कविता कंवर, कुश कुमार यादव, कान्हा यादव, गांधीलाल केंवट, गौरव यादव, देवलाल कश्यप, दामिनी गाड़ा, निशा यादव, पूजा कंवर, प्रीति केंवट, पायल यादव, रूचि चौहान, रीना साहू, लव कुमार यादव, शिवा केंवट, संजना यादव, सागर कुमार साहू, सानिया यादव, सानिया साहू, साहिल कंवर, सोनिया यादव, हितेश यादव, हिमांशु साहू, कक्षा 7 वीं से सुमित कुमार साहू, संजय कुमार केंवट, अनिल कुमार यादव, अभय कुमार केंवट, आर्यन यादव, खितराज साहू, गीतांजली यादव, गोमती केंवट, दिव्या केंवट, दीपक कुमार केंवट, दीपक कश्यप, निशी यादव, प्रभा साहू, प्रशांत कश्यप, भीमा यादव, मंजू साहू, मंदीप कुमार केंवट, मनीष कुमार यादव, मनीषा केंवट, महारथी साहू, रजनी यादव, संजना यादव, संध्या चौहान, सूरज कुमार कंवर, हेमचरण साहू, कक्षा 8 वीं से मंजू यादव, महेन्द्र कुमार साहू, सागर कंवर, अंजली केंवट, अनुज कुमार साहू, अनिशा साहू, अभय चौहान, ऋषि कुमार साहू, कमल साहू, दीप्ति साहू, सानिया कंवर, कामिया कंवर, किशन कुमार यादव, चन्द्रेश कुमार साहू, छठ कुमारी साहू, ज्योति केंवट, ज्योति यादव, प्रभा यादव, पुष्पा साहू, भानू प्रताप यादव, मनमोहन साहू, ममता साहू, राकेश कुमार साहू, विजय कुमार यादव, विनय साहू, शरद कुमार यादव, संतोषी साहू, संदीप कुमार चौहान व सौम्या यादव उपस्थित रहे।
संविधान दिवस पर डिजिटल विद्यालय शास.पूर्व माध्य. शाला नवापारा (अमोदा) में डाक्यूमेंटरी फिल्म का प्रदर्शन ...
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिजिटल स्कूल पहुंचकर बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण...
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के संकुल केन्द्र अमोदा अंतर्गत शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में आज 18 नवंबर गुरूवार 2021 को नवागढ़ स्वास्थ्य विभाग की टीम डी ने पहुंचकर राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (चिरायु) अंतर्गत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की बारी-बारी से दृष्टिदोष, त्वचा संबंधी, दंत रोग, कान का संक्रमण, विटामिन ए की कमी और कुपोषण सहित अन्य बीमारियों की जांच की गयी। इस दौरान गंभीर किस्म के एक बालिका की जांच के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। यह संपूर्ण जांच व इलाज निःशुल्क किया गया। टीम प्रमुख श्रीमती देहुति साहू ने बताया कि शून्य से लेकर 18 बरस तक के बच्चों का उनके स्कूल में पहुंचकर संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करना चिरायु कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ ने विद्यालय स्टाफ ने स्वास्थ्य जांच टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बाल्यकाल से ही बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर बीमारी की पहचान व इलाज सुनिश्चित करने की यह अच्छी योजना है। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्री भानू प्रताप महाराणा, श्री कन्हैया लाल मरावी, नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी, कर्मचारी श्री हेमंत यादव सहित विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
शाला प्रबंधन की बैठक में माताओं से घर में सकारात्मक माहौल बनाने की शिक्षकों ने की अपील...
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के संकुल केन्द्र अमोदा अंतर्गत शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा में दिनांक 29 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को शाला प्रबंधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान पाठक व शैक्षिक समन्वयक श्री भानूप्रताप महाराणा के मार्गदर्शन में आहूत बैठक में बड़ी संख्या में बच्चों के माताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में मध्यान्ह भोजन, पौधारोपण, कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए विद्यालय संचालन, गणवेश, जाति प्रमाण पत्र, शिक्षकों की कमी, सफाई कर्मी के त्यागपत्र देने के बाद नये सफाई कर्मी हेमंत यादव की नियुक्त करने जैसे महत्वपूर्ण बिंदूओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर सहमति ली गयी। बैठक को संबोधित करते हुए एमएमसी सदस्य श्री सोनाराम केंवट ने कहा कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के सर्वांगीण विकास में माताओं की अहम भूमिका है। शिक्षक श्री कन्हैया लाल मरावी ने कहा कि आप सब घर में बच्चों को पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित करें, उन पर दबाव न डालें। नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने डिजिटल विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय में चल रहे विभिन्न गतिविधियों, नवाचार, विद्यालय की उपलब्धि, गौरवपूर्ण कार्य के बारे में बताया। इसके बाद माताओं ने अपने विचार रखे। बच्चों की दिनचर्या, राष्ट्रीय उपलब्धि परीक्षण, लर्निंग आउटकम, मोबाइल पर दीक्षा ऐप डाउनलोड कर शिक्षण में सहयोग करने, स्वच्छता गतिविधियां, डिजिटल क्लास में आडियो विडियो के जरिये अध्ययन अध्यापन के लाभ, घर में बच्चों को विद्यालय की गतिविधियां व होमवर्क में सहयोग करने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। पालकों ने विद्यालय की गतिविधियां व नवाचार की प्रशंसा की। उपस्थित माताओं को बच्चों की बेसलाइन टेस्ट की उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई गई। शिक्षकों ने उपस्थित सदस्यों से कहा कि अब दीपावली अवकाश नजदीक हैं, ऐसे में घर में पढ़ाई लिखाई के लिए सकारात्मक माहौल बनाकर रखें, साथ ही बच्चों के खान-पान पर ध्यान दें। बच्चों को दिनभर पढ़ने के लिए प्रेशर न डालें और ना ही अधिक अंक लाने का दबाव डालें। आहूत बैठक में श्रीमती सावित्री चौहान, श्री लखन लाल साहू, श्री सोनाराम केंवट, श्री रघुवीर केंवट, श्री अनंदराम साहू, श्रीमती सविता केंवट, श्रीमती कांतिबाई साहू, श्रीमती मालती बाई, श्रीमती रूपा चौहान, श्रीमती रामबाई साहू, श्रीमती संतोषी कंवर, श्रीमती बुटाना बाई, श्रीमती साधमती केंवट सहित महिला स्व सहायता समूह व शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण सहित पालकगण उपस्थित रहे।
यूनीसेफ का शाला जल और स्वच्छता पर नवागढ़ ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न ...
कोविड 19 अनुरूप व्यवहार और शाला जल एवं स्वच्छता विषय पर यूनीसेफ जिला इकाई व समग्र शिक्षा नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा के संयुक्त तत्वावधान में 8 अक्टूबर 2021 दिन शुक्रवार को जांजगीर में नोडल शिक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में नवागढ़ ब्लाक से कुल 18 स्कूलों के नोडल शिक्षकों ने हिस्सा लिया। उक्त प्रशिक्षण नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी (शिक्षक एल.बी., शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा अमोदा) व श्रीमती गीता लहरे (शिक्षक एल.बी., शास.पूर्व माध्य.शाला पीथमपुर) द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें मार्गदर्शन के लिए विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे व खण्ड समन्वयक श्रीमती रिषीकांता राठौर सहित यूनीसेफ के जिला समन्वयक श्री महेन्द्र यादव उपस्थित रहे।
विदित हो कि कोविड वैश्विक महामारी के संक्रमण के दौरान संचालित शालाओं में कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करना महत्वपूर्ण है। इसके लिए जल एवं स्वच्छता सुविधाओं की व्यवस्था और उचित देखरेख का होना अति आवश्यक है। इसी क्रम में प्रशिक्षण आयोजित कर प्रोजेक्टर पर कोविड अनुरूप व्यवहार परिवर्तन पर जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण सत्र में रिसोर्स पर्सन श्रीमती गीता लहरे ने शाला में माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, स्कूलों में जल सफाई व स्वच्छता, नोडल शिक्षकों की विद्यालयों में भूमिका, स्वच्छता कार्ययोजना व उसकी निगरानी के मुद्दों पर अपना प्रेजेंटेशन दिया तो वही श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी द्वारा कोविड अनुरूप व्यवहार क्या है? उनका निरंतर अभ्यास कैसे करें? हाथ धुलाई व शौचालय के सही उपयोग हेतु व्यवहारिक जागरूकता, प्रार्थना सभा में हाथ धुलाई प्रतिज्ञा कराने, वाश क्या है? शाला में वाश के आवश्यक तत्व, स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवश्यक तैयारियां, सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था, हैण्ड वाश की सही प्रक्रिया, फैसिलिटेटर गाइड और संसाधन सामग्री, ठोस व तरल कचरा प्रबंधन, स्कूल वाश का दैनिक, मासिक, त्रैमासिक व वार्षिक रख रखाव, आदर्श शौचालय, मूत्रालय, रसोई घर के मापदण्डों के बारे में बहुत विस्तार पूर्वक बारीकी जानकारी दी गयी।
नवागढ़ ब्लाक के कुल 18 नोडल शिक्षकों ने कार्यशाला में की सहभागिता
आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला में श्रीमती त्रिवेणी चंदेल शिक्षक (एल.बी.) शास.पूर्व माध्य.शाला पाली संकुल सिवनी, श्रीमती निशा पाण्डेय सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला गौद संकुल गौद, श्रीमती लक्ष्मीन मानिकपुरी सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला पुटपुरा संकुल खोखरा, श्री विश्राम प्रसाद खुंटे सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला केरा संकुल केरा, श्री लक्ष्मण प्रसाद मांझी सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला नगारीडीह संकुल केरा, श्री प्रमोद कुमार साहू प्रधान पाठक शास.प्राथ.शाला गाड़ापाली संकुल पीथमपुर, श्रीमती त्रिवेणी राठौर उ.व.शि. शास.बालक पूर्व मा.शाला नैला संकुल गौशाला नैला, श्रीमती चंद्रकला खरे सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला डाइट जांजगीर संकुल सदर जांजगीर, श्री हमराज कुमार शुक्ला शिक्षक (एल.बी.) शास. पूर्व माध्य.शाला दुरपा संकुल मुड़पार, श्री लालजी पटेल सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला सबरियाडेरा तुस्मा संकुल तुस्मा, श्री रविकांत साव शिक्षक (एल.बी.) शास. पूर्व माध्य.शाला उदयभाठा संकुल उदयभाठा, श्री चंद्रकांत श्रीवास सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला धाराशिव (रोगदा) संकुल धाराशिव, श्रीमती अन्नपूर्णा शुक्ला उ.व.शि. शास.कन्या पूर्व मा.शाला जांजगीर संकुल कन्या जांजगीर, श्री अनिल कुमार राठौर उ.व.शि. शास.पूर्व मा.शाला गौशाला नैला संकुल गौशाला नैला, श्री रामविलास डाहिरे सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला नवापारा संकुल धुरकोट, श्रीमती योगिता राठौर शिक्षक (एल.बी.) शास. पूर्व मा.शाला भड़ेसर संकुल भड़ेसर, श्रीमती विद्या देवी खरसन सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. प्राथ.शाला आमापाली खिसोरा संकुल बुड़ेना व श्री रोशन लाल राठौर सहा. शिक्षक (एल.बी.) शास. नवीन प्राथ.शाला डीहपारा बनारी संकुल बनारी ने सहभागिता निभायी। इस दौरान सभी प्रतिभागियों का पंजीयन कर मास्क, डायरी व पेन प्रदान किया गया साथ ही प्री व पोस्ट टेस्ट माध्यम से प्रतिभागियांे का आंकलन किया गया साथ ही फीडबैक फार्म भराया गया।
प्रशिक्षण आधारित विडियो देखने के लिए क्लिक करें
Subscribe to:
Posts (Atom)
डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...
-
शा सकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) विकासखण्ड-नवागढ़ जिला-जांजगीर-चांपा छ.ग. में शिक्षा सत्र 2018-19 में कक्षा आठवीं के छात्र-छात...
-
शिक्षक साथियों नमस्कार , इस बार कक्षा 1 से लेकर 3 के लिए समग्र रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाना है। यह NEP 2020 के तहत तैयार की गयी है। बहुआय...







































































































