The Digital Teacher

दीक्षा एप, टीम्स एप व कार्मिक संपदा पर संकुल स्तरीय तकनीकी कार्यशाला संपन्न


जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) में आज 9 सितंबर 2019 को संकुल स्तरीय तकनीकी कार्यशाला का आयोजन कर दीक्षा व टीम्स एप्लीकेशन की उपयोगिता पर डिजिटल कक्ष में आनलाईन प्रशिक्षण प्रदान किया गया तो वही कार्मिक संपदा के फार्म को भरने की बारीकी जानकारी प्रदान की गयी। कार्यशाला में अमोदा संकुल भर के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई व हायर सेकेण्डरी के शिक्षक शामिल होकर नये एप्लीकेशन की जानकारी हासिल की। 
दीक्षा एप्लीकेशन की उपयोग विधि को प्रोजेक्टर पर विस्तार पूर्वक दर्शाते हुए नवाचारी व डिजिटल कक्ष के संचालक शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि एनसीइआरटी के मार्गदर्शन में राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद ने इस बार नवाचारी प्रयोग किया है। जिसमें कक्षा पहली से दसवीं तक के पाठ्यक्रम की सभी पुस्तकें को दीक्षा एप से जोड़ा गया है। प्रत्येक कक्षा और प्रत्येक विषय के पुस्तक में क्यूआर कोड दिया गया है। दीक्षा एप डाउनलोड करने के बाद कोड स्कैन करते ही संबंधित पाठक का पूरा विवरण मोबाइल पर मिल रहा है। इससे ज्यादातर विद्यार्थी, उनके पालक और एंड्रायड मोबाइल चलाने वाले घर के सदस्य कोड स्कैन कर पाठयक्रम से जुड़ रहे हैं। यही नहीं शिक्षक भी पुस्तक में छपा कोड स्कैन संबंधित पाठ को पढ़ाने में मदद ले रहे हैं। इसी तरह से TEAMS एप्लीकेशन संपूर्ण शिक्षण आंकलन एवं प्रबंधन प्रणाली को शालाकोष टेबलेट में इंस्टाल कर उसमें बच्चों की दैनिक उपस्थिति, गणवेश व पाठ्यपुस्तक वितरण की जानकारी आदि को अद्यतन किया जाना है। शिक्षकों को इसकी पूरी कार्यविधि को प्रोजेक्टर पर दिखाया गया और सभी ने विडियो देखते हुए सीखकर उसे उपयोग भी किया। इसके बाद कार्मिक संपदा फार्म को भरने में आ रही दिक्कतों को दूर किया गया और सभी शिक्षकों के जिज्ञासाओं को शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने दूर किया। इसके पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ विधिवत मां सरस्वती की पूजा व प्रार्थना के साथ किया गया, सभी आगंतुक शिक्षकों का बुके भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यशाला में शैक्षिक समन्वयक श्री अनिल कुमार पाण्डेय ने कीचन गार्डन, छात्रवृत्ति हेतु पूर्व तैयारी, स्वच्छता पखवाड़ा, त्रैमासिक परीक्षा, इग्नाईट अवार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदूओं पर शिक्षकों से चर्चा किये। इस अवसर पर स्वल्पाहार की व्यवस्था विद्यालय परिवार पूर्व मा.शाला नवापारा अमोदा की ओर से की गयी थी। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चले इस संकुल स्तरीय कार्यशाला में श्री प्रमोद कुमार हंसराज प्रधान पाठक पूर्व मा.शाला भादा, श्री धनंजय शुक्ला प्रधान पाठक पूर्व मा.शाला गौद, श्री सुभाषचंद्र बिंझवार प्रधान पाठक प्राथमिक शाला भादा, श्री उमाशंकर सूर्यवंशी शिक्षक पूर्व मा.शाला अमोदा, श्री कन्हैया लाल मरावी प्रधान पाठक पूर्व मा.शाला नवापारा, श्री हीरालाल कर्ष उच्च वर्ग शिक्षक, श्री संतोष श्रीवास उच्च वर्ग शिक्षक,, श्री साधराम यादव पूर्व मा.शाला नवापारा, श्री आनंदराम गोड़ प्रधान पाठक पूर्व मा.शाला नवापारा, श्री माधव मोहन श्रीवास सहा शिक्षक प्राथमिक शाला मौहाडीह, श्री भानू प्रताप महाराणा उवशि पूर्व मा.शाला भादा, श्री पटेल जी उवशि पूर्व मा.शाला पीथमपुर,  श्री सोनाउराम मांझी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला केवा, श्री दिलीप रात्रे प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गौद, श्री लीलाधर साहू सहा. शिक्षक प्राथमिक शाला अमोदा, श्री पालेश सिंह ठाकुर व्या. पंचायत हाई स्कूल गौद, श्री ज्ञान सिंह कंवर सहा. शिक्षक प्राथ. शाला नवापारा, श्री राजेन्द्र कुमार यादव सहा. शिक्षक प्रा.शाला अकलतरी, श्री प्रमोद साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला गाड़ापाली, श्री बृजेश करियारे व्या.पंचायत हा.से.स्कूल अमोदा सहित संकुल भर से शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रदर्शन शैक्षिक समन्वयक श्री अनिल कुमार पाण्डेय ने किया।





























45 दिनों के निखार कार्य योजना पर ब्लाक भर के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

जांजगीर-चांपा जिले में पहली बार शासकीय स्कूलों के कक्षा आठवीं और नवमीं के बच्चों की उपलब्धियों में सुधार के लिए ’निखार’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की उपलब्धियों में सुधार के लिए बेस लाइन आंकलन व 18 दिनों की फाउण्डेशन कैम्प आयोजित की जा चुकी है जिसके पश्चात आगामी 45 दिनों के सहयोगात्मक अधिगम चरण की कार्ययोजना को सफल बनाने नवागढ़ बीईओ श्री आर.एल. जायसवाल, एबीईओ श्री राजीव नयन शर्मा, श्री संजय देवांगन व बीआरसीसी श्रीमती रिषीकांता राठौर के मार्गदर्शन में शिक्षक-शिक्षिकाओं का ब्लाक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम 29 व 30 अगस्त 2019 को नवागढ़ में आयोजित किया गया। जिसमें विज्ञान विषय के मास्टर टेªनर्स श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी, श्री मनीन्द्र कुमार पाण्डेय व श्री शरद कुमार राठौर, गणित विषय के लिए श्री सत्यप्रकाश तिवारी, श्री ललित मोहन जायसवाल तथा अंग्रेजी विषय के लिए श्री अश्वनी राठौर, श्री रूपेश कुमार राठौर व श्रीमती गीता लहरे के द्वारा सभी 18 संकुल केन्द्रों अमोदा, अवरीद, धनेली, धुरकोट, गौशाला नैला, गोधना, कटौद, किरीत, खोखरा, केरा, मिसदा, नवागढ़, सदर जांजगीर, सलखन, सेमरा, शिवरीनारायण, सिउड़ व सिवनी संकुल अंतर्गत कुल 147 सरकारी विद्यालय जिसमें मिडिल, हाई व हायर सेकेण्डरी स्कूल शामिल है, के करीब 441 शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रातः 10 से शाम 5 बजे तक गहन प्रशिक्षण दिया गया।










इस संबंध में प्रशिक्षण प्रभारी एबीईओ श्री राजीव नयन शर्मा ने बताया कि इसके पूर्व भी 27 से 29 जून 2019 तक कक्षा आठवीं और नवमीं में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसमें करीब 500 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहभागिता निभायी थी। एबीईओ श्री शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक भर के सभी 147 उच्च प्राथमिक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के कक्षा आठवीं और नवमीं के बच्चों का बेसलाइन आंकलन किया जा चुका है और आंकलन का विभाग द्वारा तैयार वेबसाइट में एण्ट्री भी की जा चुकी है। आंकलन से यह पता लगाया जा चुका है कि इन कक्षाओं के कितने बच्चे कक्षा-तीन से कम स्तर के और कितने बच्चे कक्षा-पांच से कम तथा कितने बच्चे कक्षा-आठवीं के स्तर के हैं। अब आगामी 45 दिनों की सहयोगात्मक अधिगम चरण के तहत चिन्हांकित बच्चों के स्तर में सुधार के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी है।
                                              क्या है निखार की कार्ययोजना
निखार कार्यक्रम के संबंध में वरिष्ठ मास्टर टेªनर्स राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के अंतर्गत नियमित कक्षाओं में 69 दिनों के भीतर 200 घण्टे की कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश है जिसमें सर्वप्रथम 18 दिन का फाउंडेशन पाठ्यक्रम पढ़ाया जा चुका है। फाउंडेशन पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन एक-एक घण्टे की हिन्दी, अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान की कक्षाओं का आयोजित किया गया है अर्थात कुल 72 घण्टों का अध्यापन कार्य हो चुका है।  अब 45 दिनों का सहयोगात्मक अधिगम चरण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 45-45 मिनट की अंग्रेजी, गणित और विज्ञान की कक्षाएं आयोजित की जाएगी। इस चरण में कुल 101 घण्टे 15 मिनट की पढ़ाई होगी। इस चरण में सभी विषयों में महत्वपूर्ण लर्निंग आउटकम पर फोकस किया जाएगा, ताकि बच्चों को आगे की अवधारणाओं को समझने में आसानी हो। कार्यक्रम के तीसरे और अंतिम चरण में अंग्रेजी, गणित एवं विज्ञान विषयों के लिए 6 दिनों का समापन कैम्प आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन 45 मिनट के एक विषय अर्थात कुल 2.15 घण्टे की कक्षा आयोजित की जाएगी। छह दिनों में कुल 13.30 घण्टे की कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवधि में बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। कार्यक्रम के तीसरे चरण के बाद इन बच्चों के लिए बेसलाइन की तरह एण्डलाइन टेस्ट आयोजित किए जाएंगे और दोनों टेस्ट के बीच बच्चों के स्तर में सुधार का आंकलन किया जाएगा।  कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए विषयवार अलग-अलग क्रियान्वयन संदर्शिकाएं व अभ्यास पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गयी है।
डाइट प्राचार्य व शिक्षा मिशन के अधिकारियों ने प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस 30 अगस्त को प्रथम सत्र में डाइट प्राचार्य श्रीमती सविता राजपूत व डाइट के अकादमिक सदस्य कुमारी उमा यादव ने पहुंचकर प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की, द्वितीय सत्र में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के डी.पी.सी. श्री मनी लाल ब्राम्हणी, पूर्व डीपीसी श्री संतोष कुमार कश्यप व एपीसी श्री हरिराम जायसवाल ने प्रशिक्षण का अवलोकन कर बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षण के गतिविधियों की सराहना की।

   विज्ञान विषय में समूह गतिविधि रहा प्रशिक्षण का मुख्य केन्द्र बिंदु
सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं में समूह में विभाजित कर विज्ञान की गतिविधियां करायी गयी समूह क्रमांक 1 वराहमिहिर समूह में समूह के सदस्यों श्री देवसिंह दिग्रस्कर, श्री सुनील कुमार श्रीवास, श्री महेन्द्र कुमार मिरी, श्री लक्ष्मी प्रसाद पटेल, श्री डलेश्वर प्रसाद मांझी ने कोशिका पाठ पर अपनी प्रस्तुति दी  समूह क्रमांक 2 ब्रम्हगुप्त समूह में समूह के सदस्यों श्री देवेन्द्र कुमार साहू, श्री टीकाराम कैवर्त, जनाब सलीम खान, श्री देवदत्त धीवर, श्री चंद्रशेखर देवांगन व श्री रामस्वरूप राठौर ने धातु व अधातु पाठ पर प्रस्तुति दी। समूह क्रमांक 3 आर.सी. बोस समूह में समूह के सदस्यों श्री श्याम सुंदर साहू, श्री टी.एल. साहू, श्री एस.के. महर्षि, श्री उमेश कुमार पाण्डेय, श्री रामप्रसाद राठौर, श्री दरश राम देवांगन व श्री दिलीप कुमार देवांगन ने मापन नामक पाठ पर प्रस्तुति दी। समूह क्रमांक 4 जे.सी. बसु समूह में समूह के सदस्यों श्री बलीराम देवांगन, श्री दिलीप कुमार यादव, श्री मेघलाल कुर्रे, श्री भारवि दिव्य, श्री नरोत्तम लाल कुर्रे व ताराचंद देवांगन ने गति के प्रकार पर अपनी प्रस्तुति दी। समूह क्रमांक 5 में समूह के सदस्यों श्रीमती अनिता धु्रवे, श्रीमती किरणलता शर्मा, श्री ललित नारायण सिंह व श्री रविकांत साव ने बल पाठ पर अपनी प्रस्तुति दी। समूह क्रमांक 6  में समूह के सदस्यों श्रीमती ज्ञानेश्वरी भैना, श्रीमती कृष्णा राठौर, श्रीमती मीनाक्षी केशरवानी, श्रीमती धरमिन गढ़वाल, श्रीमती रितु कश्यप व श्रीमती प्रभा कुजुर ने पुष्प के भाग पर अपनी प्रस्तुति दी। समूह क्रमांक 7 सी.व्ही. रमन ग्रुप में समूह के सदस्यों श्रीमती मनीषा साहू, श्रीमती ज्योति खरे, श्रीमती आभा पूनम तिर्की, श्रीमती संतोषी साहू श्रीमती सविता यादव, श्रीमती पुष्पा वैष्णव, श्रीमती सरिता पाल व श्रीमती चंद्रकिरण सोनी ने दाब पाठ पर प्रस्तुति दी। समूह क्रमांक 8 में समूह के सदस्यों श्रीमती मीनाक्षी चतुर्वेदी, श्री जे.के. तिवारी, श्रीमती सुनीता पैगवार, चित्रांगिनी कुर्रे, श्री कोमल चंद्रा, सुषमा सिंह गौतम व श्रीमती रोशनी पाण्डेय ने भोजन के पोषक तत्व पर अपनी प्रस्तुति दी। समूह क्रमांक 9 आर्यभट्ट में समूह के सदस्यों श्रीमती शिवांगी सिंह, कुमारी कल्पना सर्वे, श्रीमती चंद्रप्रभा साहू, कुमारी सुनीता तिवारी, श्रीमती एम. कटकवार व श्रीमती सुशीला बघेल ने ध्वनि पर अपनी प्रस्तुति दी। समूह क्रमांक 10 टी.आर.शेषाद्री समूह में समूह के सदस्यों श्री संतोष कुमार सर्वे, श्री नरेश चंद्र सिंह, श्रीमती सविता रत्नाकर, श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती सरिता साहू ने कार्य तथा ऊर्जा पाठ पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रस्तुति उपरांत प्रस्तुति की समीक्षा व बातचीत के माध्यम से अवधारणा स्पष्ट हुई।





















          प्रशिक्षण में सभी कर्मचारियों का रहा सराहनीय योगदान
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भोजन व चाय की व्यवस्था की गयी थी। प्रशिक्षण हाल में प्रशिक्षणार्थियों को कापी, पेन व गतिविधि के लिए स्टेशनरी सामग्री उपलब्ध करायी गयी थी। भोजन व प्रशिक्षण कक्ष की आवश्यक व्यवस्था बनाने में सीएसी सिउड़ मुबारक खान, संकुल प्रभारी नवागढ़ श्री गिरधर निराला, श्री लोमेश श्रीवास, श्री रामकृष्ण कटकवार, श्री दीपक थवाईत व श्री रविकांत साव सहित सभी विभागीय कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।






डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...