The Digital Teacher

राष्ट्रीय शिक्षक नवाचार पुरस्कार 2019 से सम्मानित हुए शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी


जांजगीर-चांपा जिले सहित राज्य भर में अपने नवाचारी शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी के जल व पर्यावरण संरक्षण पर आधारित शून्य निवेश नवाचार को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल गयी है। शिक्षक को मानव संसाधन विकास मंत्री भारत सरकार रमेश पोखरियाल (निशंक) ने राष्ट्रीय नवाचार शिक्षक पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया है। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली के मोनेकशा सेंटर में 17 व 18 अगस्त 2019 को जर्नी आफ टीचर एजुकेशन लोकल टू ग्लोबल विषय पर आधारित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर के विभिन्न राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों से चयनित 62 नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच से सम्मानित किया गया और उनके नवाचारों को एक पुस्तक का रूप दिया गया है जिसे देश भर के शिक्षकों तक बतौर मार्गदर्शक पुस्तिका पहुंचाया जायेगा। इस अवसर पर मंच में देश भर के शिक्षा संस्थानों के साथ काम कर रहे एन.जी.ओ. द्वारा स्टाल लगाये गये थे। इनके अलावा सभी राज्यों के एससीईआरटी के प्रमुख अधिकारियों सहित हजारों की संख्या में शिक्षाविद पहुंचे हुए थे। इस अवसर पर मंच में यदुवेन्द्र माथुर विशेष सचिव नीति आयोग भारत सरकार, डा. शतबीर बेदी चेयरपर्सन एन.सी.टी.ई. भारत सरकार, रीना रे सेके्रटरी आफ स्कूल एण्ड लिटरेसी एजुकेशन भारत सरकार व श्री सभ्रांत शर्मा, जेड आई आई ई आई एण्ड मेंबर एक्जक्यूटिव श्री अरबिंदो सोसायटी सहित श्री अरबिंदो सोसायटी के समस्त स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहे। 





गौरतलब हो कि जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखण्ड के अमोदा संकुल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नवापारा (अमोदा) में पदस्थ नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी विद्यालय के अलावा शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने, शिक्षा विभाग के विभिन्न तकनीकी आनलाइन कार्यों में शिक्षकों को मदद करने जैसे कार्यों में शामिल रहते है। इनके तकनीकी मार्गदर्शन में अब तक जिले भर से सैकड़ों शिक्षकों ने आनलाईन कोर्स पूरा किया है। ये लगातार विभिन्न कार्यशालाओं, प्रशिक्षणों के माध्यम से शिक्षकों को मोटिवेट करने का निरंतर प्रयास कर रहे है। प्रतिमाह अपने वेतन का एक निश्चित हिस्सा स्कूल के बेहतरी के लिए व्यय कर रहे है। अपने सरकारी विद्यालय को डिजिटल तकनीक से लैंस कर जिले का प्रथम डिजिटल स्कूल की पहचान दिलाने वाले डिजिटल शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि संपूर्ण आयोजन नवाचारी शिक्षकों का महाकुंभ रहा जिसमें देश भर के शिक्षकों से सीधा जुड़कर अपने काम का प्रचार और उनके कार्यों को सीखने का सुअवसर मिला है, इससे पूर्व 16 अगस्त को श्री अरविंद सोसायटी के शिक्षा निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ सदस्य चयनित सभी शिक्षकों को सोसायटी के कार्यालय शहीद जीत सिंह मार्ग अधचीनी नई दिल्ली 110016 में संबोधित किये जिसमें सभी शिक्षकों ने भी अपने नवाचारों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। सम्मान प्राप्त होने के बाद राजेश कुमार सूर्यवंशी ने कहा है कि राष्ट्रीय नवाचार शिक्षक पुरस्कार उन्हें और भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थीगण, शाला प्रबंधन समिति के सदस्यगण, संकुल, ब्लाक, जिले व राज्य स्तर के विभागीय अधिकारियों, डाइट के अकादमिक सदस्यों, जिले भर के स्कूल के प्रति समर्पित शिक्षक साथियों व पारिवारिक सदस्यों को दिया है। नवाचारी शिक्षक राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए आगे भी नवाचारी गतिविधियां जारी रहेगी। शिक्षक के द्वारा विद्यालय में जिन नवाचारी गतिविधियों का प्रयोग किया जाता है उसका उल्लेख उनके द्वारा तैयार खुद का ब्लाग, यू ट्यूब चैनल और फेसबुक है जिसमें उत्कृष्ट शैक्षणिक नवाचारी गतिविधियों का संग्रह है जिसे शिक्षक तेजी से जुड़ रहे है।  
                         देश भर से 62 नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिला राष्ट्रीय अवार्ड
17 अगस्त को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद NCET के दो दिवसीय रजत जयंती समारोह मानेकशा केन्द्र आफ परेड रोड, खैबर लाइन्स दिल्ली छावनी नई दिल्ली 110010 के विशाल सभागार में माननीय केन्द्रीय मंत्री मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय श्री रमेश पोखरियाल ”निशंक” के हाथों देश भर के अलग-अलग राज्यों से चयनित जिन 62 नवाचारी शिक्षक-शिक्षिकाओं को नवाचारी शिक्षक राष्ट्रीय अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया उनमें श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी छत्तीसगढ़, श्री उमेन्द्र कुमार चंद्राकर छत्तीसगढ़, श्री शरद कुमार डनसेना छत्तीसगढ़, सरिता सिंह ओडिसा, श्री बलवंत सिंह जम्मू काश्मीर, मुनेश जी दिल्ली, श्री शेखर चंद्रकांत महाराष्ट्र, किरण बारला अरूणाचल प्रदेश, श्रीमती श्रद्धा बाबले उत्तर प्रदेश, पूर्णिमा उत्तर प्रदेश, श्रीकांत पाठक उत्तर प्रदेश, श्री अंजनी कुमार सिंह झारखण्ड, श्री अजीत कुमार गुप्ता उत्तर प्रदेश, डा. अनिल कुमार दुबे मध्यप्रदेश, तरूणा जी उत्तर प्रदेश, श्री विरेन्द्र कुमार बिहार, श्री विश्वजीत दास अण्डमान एवं निकोबार द्वीप, श्री अमित कुमार तिवारी राजस्थान, डा. गीतू गुप्ता हरियाणा, श्वेता मिश्रा उत्तर प्रदेश, श्री राजकुमार पांडिचेरी, विभा चैधरी उत्तर प्रदेश, श्री सौरभ शुक्ला उत्तर प्रदेश, वनिता राठौड़ गुजरात, ममता खन्ना उत्तर प्रदेश, श्री प्रमोद सिंह उत्तराखण्ड, प्रीति कुमारी शाह तेलांगना, श्री अतिन दास मध्य प्रदेश, डा. ओनिका मेहरोत्रा दिल्ली, केशर पटेल हरियाणा, मयंका शर्मा उत्तर प्रदेश, कुंदा जयवंत महाराष्ट्र, भारती यादव दिल्ली, ब्लड रोड्रिग्स गोवा, श्री मुकेश कुमार बिहार, गगनदीप कौर चंडीगढ़, सुनीता मण्डलाल अण्डमान निकोबार द्वीप, अल्का बक्षी तेलांगना, दीपा देसाई कर्नाटक, लीक अहमद उत्तर प्रदेश, रूपविंदर कौर पंजाब, श्री संजय कुमार चंडीगढ़, श्री प्रकाश कुमार डी सोलंकी गुजरात, श्री रामकिशोर प्रजापति उत्तर प्रदेश, निवकी सामती मेघालय, मो. जावेद उत्तर प्रदेश, श्री भास्कर जोशी उत्तराखण्ड, श्री प्रणब कुमार दत्ता त्रिपुरा, सुतपा मुखर्जी पश्चिम बंगाल, रूचि शुक्ला उत्तर प्रदेश, रेखा चैबे मध्यप्रदेश, श्री आशीष बहल हिमाचल प्रदेश, श्री कोंथला फानी बी.एस. आंध्रा प्रदेश, श्री नरेन्द्र सिंह रावत राजस्थान, लोकेश पंचोली राजस्थान, श्री गोपाल वसंतराव खाडे महाराष्ट्र, श्री नारायणन वाद्याकांडी केरल, श्री लोमस धुंगल सिक्किम, मीनू वाधवा दिल्ली, कोमल राय राजस्थान एवं श्री लाल सिंह बानी उत्तराखण्ड शामिल रहे जिन्हे गरिमामयी मंच से सम्मानित किया गया। सभी अंतिथियों ने अपने मंचीय उद्बोधन में चयनित नवाचारी शिक्षकों के प्रयासों और कड़ी मेहनत के लिए हार्दिक बधाई देते हुए इन्हे देशभर के लाखों शिक्षकों के लिए रोल माडल बताया। आयोजन में एल्कान इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल मयूर विहार दिल्ली के बालिकाओं ने कार्यक्रम के आरंभ में सरस्वती वंदना हे शारदे मां हे शारदे मां गाकर व अंत में राष्ट्रगान गाकर आयोजन में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज करायी।
रमेश पोखरियाल निशंक जी एक कवि भी है जिनकी कविता हम शिक्षकों के लिए उत्साह भरने वाली है, उन्होंने लिखा है-
“तिल तिल जला स्वमेव को हम रोशनी पल पल करेंगे
ओ क्षितिज के घोर तम में ज्योति बन हम तम हरेंगे
संकटो के व्यूह को हम तोड़कर हम चैन लेंगे
विजय की लेकर पताका देश को सर्वस्व देंगे।। 







































लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताने डिजिटल विद्यालय में हुआ बाल केबिनेट का नवाचार


छत्तीसगढ़ राज्य के  जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नवापारा (अमोदा) डाईस कोड 22061705703 में आज 7 अगस्त 2019 को बाल केबिनेट का चुनाव संपन्न कराया गया। बाल कैबिनेट का गठन प्रजातांत्रिक ढंग से गुप्त मतदान द्वारा किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी प्रधान पाठक श्री कन्हैया लाल मरावी, मतदान अधिकारी क्रमांक 1 उवशि श्री हीरालाल कर्ष, मतदान अधिकारी 2 श्री संतोष कुमार श्रीवास व मतदान अधिकारी 3 के रूप में श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी रहे। सभी विद्यार्थियों के लिए मतपत्र तैयार किये गये थे जहां मतपेटी में मतदान कराया गया। इस दौरान बाल केबिनेट के 8 पदों के लिए कुल 27 विद्यार्थी चुनाव मैदान में उतरे। पूरा विद्यालय परिसर चुनावमय बना रहा। विद्यार्थियों ने न केवल चुनाव प्रक्रिया को समझा अपितु हार जीत के खट्टे मीठे स्वाद का अनुभव भी लिया।
मतदान उपरांत मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा प्रधान पाठक द्वारा की गयी। अंत में सभी का गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया गया और स्कूल की गरिमा एवं अनुशासन को बनाये रखने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने अनुशासन और कठिन परिश्रम को ही सफलता का मूल मंत्र बताया। उच्च वर्ग शिक्षक श्री हीरालाल कर्ष ने अपने उद्गार में कहा कि शिक्षा में नवाचार से ही विद्यार्थियों का चहुंमुंखी विकास होता है साथ ही यह देश सेवा और देश प्रेम को विशेष बल देती है। कार्यक्रम के संयोजक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान का महत्व को समझाने बाल केबिनेट का नवाचार प्रतिवर्ष संपन्न कराया जाता है। इसी कड़ी में आज यह मतदान प्रक्रिया संपन्न करायी गयी। श्री सूर्यवंशी ने बताया कि इस प्रकार की बाल कैबिनेट की गठन से जहां बच्चों में अपने कर्तव्यों का ज्ञान हो रहा है, वहीं उनकी शिक्षा व्यवस्था में भी परिवर्तन आया है। उच्च वर्ग शिक्षक श्री संतोष कुमार श्रीवास ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि यह एक अच्छी परंपरा है। इस नवाचार से शाला के समस्त कार्य बाल कैबिनेट के माध्यम से सुचारू रूप से संचालित होगा। छात्र संगठन देश और समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मतदान प्रक्रिया को सफल बनाने शाला प्रबंधन व विकास समिति के पदाधिकारियों, सफाई कर्मचारी साधराम यादव, शिक्षक श्री ज्ञानसिंह कंवर सहित महिला समूह व सभी विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।



  चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों के नाम -
प्रधानमंत्री हेतु राज यादव कक्षा 8 वीं, कुमारी पूजा यादव कक्षा 8 वीं, शिक्षामंत्री हेतु कुमारी मानसी यादव कक्षा 8 वीं, कुमारी शिवानी कंवर कक्षा 8 वीं, प्रदीप चैहान कक्षा 8 वीं, कमल कुमार कक्षा 6 वीं, वित्त मंत्री हेतु कुमारी पूजा कंवर कक्षा 8 वीं, विजय कर्ष कक्षा 8 वीं, रोशन यादव कक्षा 8 वीं, व भानू यादव कक्षा 8 वीं, कानून मंत्री हेतु साहिल यादव कक्षा 8 वीं, कुमारी नागेश्वरी साहू कक्षा 8 वीं, उद्योग मंत्री हेतु शरद यादव कक्षा 6 वीं, अजय यादव कक्षा 8 वीं, कुमारी नंदनी यादव कक्षा 8 वीं, पर्यावरण मंत्री हेतु विजय कुमार साहू कक्षा 7 वीं, शनि साहू कक्षा 8 वीं, कुमारी मंगली केंवट कक्षा 7 वीं, खेल मंत्री हेतु करन कर्ष कक्षा 8 वीं, आकाश यादव कक्षा 8 वीं, कार्तिक कुमार कक्षा 6 वीं, स्वास्थ्य एवं खाद्य मंत्री हेतु कुमारी अंजली साहू कक्षा 8 वीं, कुमारी कृतिका कक्षा 7 वीं व कुमारी रसमिता कक्षा 7 वीं शामिल रहे। 
मतदान उपरांत विजयी प्रतिभागियों के नाम- 
प्रधानमंत्री राज यादव कक्षा 8 वीं, खेल मंत्री करन कुमार कक्षा 8 वीं,  स्वास्थ्य खाद्य एवं स्वच्छता मंत्री कुमारी अंजली साहू कक्षा 7 वीं, शिक्षामंत्री कुमारी मानसी यादव कक्षा 8 वीं, वित्त मंत्री कुमारी पूजा कंवर कक्षा 8 वीं, कानून मंत्री कुमारी नागेश्वरी साहू कक्षा 8 वीं, उद्योग मंत्री कुमारी नंदनी यादव कक्षा 8 वीं व पर्यावरण मंत्री कुमारी मंगली केंवट 7 वीं चुने गये। 
बाल केबिनेट के कर्तव्य एवं अधिकार-
गठित बाल केबिनेट प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पूरे सत्र भर विद्यालय व विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए काम करेगी। समाज निर्माण के लिए विद्यालय के बच्चे अपने विद्यालय, समाज, परिवार, स्वास्थ्य, शिक्षा, कला संस्कृति के अलावा अपने अधिकारों पर खुलकर बातें करेंगे। अनुपस्थित विद्यार्थियों की सूची तैयार करने, विद्यालय में पठन-पाठन प्रारंभ से पहले चेतना सत्र का संचालन करने, बच्चों को नित्य दिन विद्यालय आने के लिए प्रेरित करने, विद्यालय की सफाई व्यवस्था, पेड़ पौधों की सुरक्षा, जल का सदुपयोग, मिड डे मील का बेहतर संचालन तथा विद्यालय में बागवानी को बढ़ावा देना आदि कार्य करेगी। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में प्रत्येक 15 दिनों में कैबिनेट की बैठक होगी। यह सारा प्रावधान शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए किया जायेगा।  विद्यालय के नवाचारी शिक्षक श्री राजेश कुमार सूर्यवंशी बाल केबिनेट के संयोजक होंगे जिनके द्वारा बाल केबिनेट के तहत स्कूल में हर शनिवार को बाल संरक्षण से जुड़ी लघु फिल्म,कविता, पहेली, चित्र तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालकों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जायेगी।












डिजिटल स्कूल में दीक्षांत समारोह के साथ परीक्षाफल की घोषणा, बच्चों को बांटे गये अंकसूची...

नवागढ़ ब्लाक के शास.पूर्व माध्य.शाला नवापारा (अमोदा) में शिक्षा सत्र के अंतिम दिवस आज 29 अप्रैल शनिवार को प्रगति पत्रक वितरण सह दीक्षांत समार...